अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गंगा एक्सप्रेसवे हादसा: चंडीगढ़ पहुंचने की जल्दी में चालक तेजी से दौड़ा रहा था कार, और हो गया हादसा, तीन की मौत

On: August 20, 2026 3:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गंगा एक्सप्रेसवे हादसा: चंडीगढ़ पहुंचने की जल्दी में चालक तेजी से दौड़ा रहा था कार, और हो गया हादसा, तीन की मौत

एक्सप्रेसवे पर कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर छह बार पलटी अर्टिगा, बुआ-भतीजे सहित तीन की मौत

बदायूं।कुंवरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई।जांच में सामने आया कि चंडीगढ़ पहुंचने की जल्दी में चालक कार को बेहिसाब गति से दौड़ा रहा था। यही वजह थी कि कुत्ता सामने आने के बाद चालक स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा।कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि हादसा होने के दौरान खिड़कियां खुल गईं और उसमें बैठीं सवारियां गंगा एक्सप्रेस-वे पर छिटक गईं।सिर्फ एक ही महिला कार में फंसी रह गई।चारों ओर से क्षतिग्रस्त कार हादसे की भयावहता बयां कर रही थी।

हादसा बुधवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। उस समय कार सवार सभी लोग सोए हुए थे।हादसे में घायल पुष्पा ने बताया कि वह कार में सबसे पीछे बैठी थीं।वैसे वह सो रही थीं,लेकिन जब कार एक दम से अनियंत्रित हुई तो उसकी नींद खुल गई।देखा कि कार करीब पांच से छह राउंड पलटने के बाद जाकर गिरी,वह सबसे पीछे होने के कारण उसी में फंसी रह गईं। पलटी कार से वह बमुश्किल निकल सकीं।वहीं घायल ज्ञान बहादुर मल्ल ने बताया कि वह कार में आगे ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठा था।वह सो रहा था।आंख खुलने पर खुद को अस्पताल में पाया। क्या हुआ,उसे कुछ पता नहीं चला।

वह चंडीगढ़ अपनी बहन शालीना के घर जा रहा था।अन्य घायल यादव पोड़े के सिर में गंभीर चोट आई है,इस कारण केवल अपना नाम बता पाने के अलावा हादसे के बारे में कुछ नहीं बता पाए।10 वर्षीय सीमोन के बाएं पैर में चोट और विनोद के सिर में गंभीर चोट है।पुष्पा के दोनों हाथों में चोटें आई थी।वहीं, चालक दीपक के केवल दाएं हाथ की कोहनी में मामूली चोट आई।रुपैड़िया से चंडीगढ़ तक का प्रति सवारी दो हजार रुपये किराया लिया गया था।घायल ज्ञान बहादुर ने बताया कि आठ सवारियां बैठाई गईं थीं।

एआरटीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच:-एआरटीओ हरिओम ने गंगा एक्स्प्रेस-वे के घटनास्थल का निरीक्षण किया। एआरटीओ ने बताया कि कार की स्पीड ज्यादा रही। यही वजह रही कि कुत्ता सामने आने पर चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।कार की स्पीड करीब 110 से ज्यादा रही होगी। एआरटीओ ने इस संबंध में परिवहन आयुक्त को भी रिपोर्ट भेज दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply