अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ शाखा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पालिका परिसर में मांगे पूर्ण न होने पर जमकर काटा हंगामा

On: March 6, 2025 7:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan news

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ शाखा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पालिका परिसर में मांगे पूर्ण न होने पर जमकर काटा हंगामा, नारेबाजी,

अधिशासी अधिकारी को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौपा,

अधिशासी अधिकारी ने मांग पूर्ण करने का कर्मचारियों को दिया आश्वासन, तो कर्मचारियों का आक्रोश हुआ शांत,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ शाखा सहसवान के कर्मचारियों ने मांगे पूर्ण न होने पर पालिका परिषद प्रांगण में जमकर हंगामा काटा तथा नारेबाजी करते हुए पूर्व में दिए गए ज्ञापन में मांगों को पूर्ण किए जाने की मांग की अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की धमकी दी है!

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ शाखा अध्यक्ष अजय मुखर्जी ने कहा की पलका के अधिशासी अधिकारी शाखा द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन की मांगों को पूर्ण करने में हिटलर शाही अपना रहे हैं जिस कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने पूर्व में दिए गए ज्ञापन की मांगों को तत्काल पूर्ण किए जाने की मांग की अन्यथा की स्थिति में एक पखवाड़ा उपरांत आंदोलन करने की धमकी दी है।

संयोजक नीरज कुमार ने कहा की प्रतिनिधिमंडल द्वारा पूर्व में अनेक ज्ञापन दिए जा चुके हैं परंतु अधिशासी अधिकारी द्वारा दिए गए ज्ञापनों में मांगों को पूर्ण करने के लिए हिटलर शाही रवैया अपनाया जा रहा है जिससे संघ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने धमकी दी है कि अगर 15 दिन के अंदर समस्या का समाधान तथा ज्ञापन में दी गई मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन कार्रवाई करने के लिए दिवस होगा जिसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।

शाखा उपाध्यक्ष दीपक चौहान ने भी कहा की कर्मचारी की मांगों को अधिशासी अधिकारी द्वारा अनदेखी करने का मतलब यह दर्शाता है की हादसा से अधिकारी कर्मचारियों की मांग पूर्ण करना अपना दायित्व नहीं समझते कर्मचारियों की शालीनता को अधिशासी अधिकारी कमजोरी ना समझे बल्कि समय से पूर्व ज्ञापन में दी गई मांगों को पूर्ण करके पूर्व में दिए गए आश्वासन पर खरा उतरने का प्रयास करें।

नगर पालिका परिषद परिसर में एकत्रित हुए सफाई कर्मचारियों ने पूर्व में अधिशासी अधिकारियों को दिए गए ज्ञापन के बाद भी मांगे पूर्ण न होने से आक्रोशित होकर जमकर हंगामा काटा तथा नारेबाजी की उन्होंने कहा कि यह आखरी मौका है अगर एक पखवाड़े के अंदर हमारी मांगे पूर्ण नहीं हुई तो संगठन के कर्मचारी आंदोलन करने को व्यवस्था होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अधिशासी अधिकारी की होगी।

तत्पश्चात अधिशासी अधिकारी को शाखा पदाधिकारी ने 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कहा की पूर्व में आवंटित संगठन कार्यालय शाखा को उपलब्ध कराया जाए संविदा कर्मचारियों का ईपीएफ कटौती की जाए, सेवा प्रदाता के माध्यम से जमा ईपीएफ कटौती का विवरण उपलब्ध कराया जाए, नियम अनुसार चयन मान वेतन लगाया जाए तथा एरियर का भुगतान किया जाए शादी विवाह व्यक्तिगत कार्यरत घरों पर कार्य करने वाले आज बेकरी प्रथा पर तत्काल रोक लगाई जाए, समस्त सफाई कर्मचारी तथा स्थाई संविदा, बैकलाग, सेवा प्रदाता, की सूचना कार्य क्षेत्र तथा संबंधित सफाई नायकों की उपस्थिति पंजिका की प्रति उपलब्ध कराई जाए, नगर की जनसंख्या मानक के अनुसार ठेका कर्मचारियों की पूर्ति की जाए सहित ज्ञापन में बारह मांगे पूर्ण करने की मांग की गई है।

ज्ञापन के उपरांत अधिशासी अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को अस्वस्थ किया कि वह ज्ञापन में दी गई मांगों को शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में कालीचरण, दिनेश, पप्पू ,छोटे ,राजा राम ,महेश, चंद्रपाल, संतोष, महिपाल ,रविंद्र, राजीव, सोनू ,अर्जुन, रामचरण, लालाराम, मुकेश, आशीष ,आनंद, राजीव, राजेंद्र, महेश, संतोष, संजू, आनंद, करन, विनोद, अच्छन,आकाश, भूरे, अमित सहित भारी तादाद में महिला पुरुष शाखा कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!