देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा है कि चमोली जिले में माणा गांव के निकट सीमा सड़क संगठन द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन के कारण कई मजदूर दब गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मजदूरों को निकालने के लिए सभी एजेन्सियों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
आस्था का महासंगम है महाकुंभ: Pushkar Singh Dhami
Pushkar Singh Dhami ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा , “ जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।”
Pushkar Singh Dhami मजदूरों को निकालने के लिए सभी एजेन्सियों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा
इस बीच जिलाधिकारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने यूनीवार्ता को बताया कि ग्लेशियर टूटने का समाचार मिलते ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सीमा सड़क संगठन और प्रशासन की टीम घटनास्थल की ओर भेजी गयी हैं। अभी तक किसी जनहानि की जानकारी नहीं है।
भारी बारिश और हिमपात के कारण घटनास्थल से संचार सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। मजदूर सीमा चौकियों तक रसद ले जाने के कार्यों में लगे थे। इनमें से कई श्रमिकों के फंसने की सूचना है। इस घटना में किसी जनहानि की अभी कोई सूचना नहीं मिल पा रही है।

