अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया

On: October 30, 2026 6:42 PM
Follow Us:
Ardh Kumbh Mela 2027 हरिद्वार
---Advertisement---
Ardh Kumbh Mela 2027 हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है। अर्धकुंभ मेले के दौरान खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता एवं सुचारु आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने केंद्र सरकार से राज्य को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन की मांग की थी,
जिसके बाद केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा अर्धकुंभ मेले के लिए 7,260 मीट्रिक टन गेहूँ तथा 7,260 मीट्रिक टन चावल का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्धकुंभ मेले के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। इस अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन से मेले के दौरान खाद्य सामग्री की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सकेगी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply