अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा ने महाकुंभ को बनाया राजनीतिक इवेंट : Akhilesh Yadav

On: February 25, 2025 9:34 AM
Follow Us:
Akhilesh Yadav
---Advertisement---

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने महाकुंभ को लेकर भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इसे राजनीतिक इवेंट बनाने का काम किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को महाकुंभ को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला।

Akhilesh Yadav ने महाकुंभ में वीआईपी लोगों को महत्व देने पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि महाकुंभ संतो, धर्माचार्यों और आम जनता का श्रद्धा का धार्मिक आयोजन है। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे राजनीतिक इवेंट बनाने का काम किया। यह सरकार महाकुंभ के सुचारू आयोजन में फेल रही है। न तो भीड़ का मैनेजमेंट कर पाई, न श्रद्धालुओं के यातायात की व्यवस्था कर पाई और न स्नान के लिए साफ पानी उपलब्ध करा पाई। संगम में गंगा जल को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एनजीटी की रिपोर्ट सरकार की नाकामी का दस्तावेज है। गंगा जी की सफाई के नाम पर हजारों करोड़ का बजट आया। बजट साफ हो गया, लेकिन गंगा साफ नहीं हो पाई।

Akhilesh Yadav कुंभ के आयोजन के लिए स्थायी और बुनियादी ढांचा विकसित करने की आवश्यकता

अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ के आयोजन के लिए स्थायी और बुनियादी ढांचा विकसित करने की आवश्यकता है। इसलिए जिस तरह की भी सलाह की आवश्यकता हो समाजवादी पार्टी देने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार को प्रयागराज का किला उत्तर प्रदेश सरकार को दे देना चाहिए। कुंभ के आयोजन के लिए केंद्र और यूपी सरकार को मिलकर दो लाख करोड़ रुपये का कार्पस फंंड बनाना चाहिए।

इसमें एक लाख करोड़ रुपये राज्य सरकार दे और एक लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार दे। जिससे कार्पस फंंड के एक लाख करोड़ रुपये से स्थायी बुनियादी ढ़ांचा तैयार हो सके और एक लाख करोड़ रुपये से कुंभ में आने जाने वाले गरीब श्रद्धालुओं के लिए यातायात व्यवस्था, सुविधाओं का विकास किया जाए, ताकि महाकुंभ में फिर कभी इस तरह की घटनाएं न हों और ऐसे हालात न पैदा होंं, जैसे इस बार हुए हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार डबल ब्लंडर है। अब संगम में गंगा जी के जल को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकारें टकरा रही हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपनी-अपनी रिपोर्ट को लेकर लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार की एजेंसियों की लड़ाई को देखकर आम जनता ठगा महसूस कर रही है।

Akhilesh Yadav ने कहा कि महाकुंभ में भगदड़ भाजपा सरकार की नाकामी है। इससे भी बढ़कर सरकार और मुख्यमंत्री ने संवेदनहीनता की पराकाष्ठा कर दी। सरकार भगदड़ की जानकारी छिपाती रही। भगदड़ के मृतकों और घायलों की सही जानकारी नहीं दी। लोग अपने परिजनों की जानकारी के लिए भटकते रहें।

Akhilesh Yadav  ने कहा कि कपड़ा पहनने से कोई योगी नहीं होता

बड़ी संख्या में लोगों की महाकुंभ आने जाने के दौरान रास्ते में दुर्घटना से मौत हो गई। सरकार ने न तो मृतकों की कोई जानकारी दी और न तो उनके परिजनों की कोई आर्थिक मदद की। पूरी सरकार महाकुंभ भगदड़ मृतकों की संख्या, घायलों के इलाज पर झूठ बोलती रही।

Akhilesh Yadav  ने कहा कि कपड़ा पहनने से कोई योगी नहीं होता है। व्यक्ति व्यवहार, भाषा और आचरण से योगी बनता है। महाकुंभ में अभी बड़ी संख्या में लोग स्नान नहीं कर पाए हैं। करोड़ों लोग अभी स्नान करने को बाकी है। सरकार को कुंभ की तारीख बढ़ानी चाहिए।

Akhilesh Yadav ने कहा कि कुंभ का आयोजन ऐतिहासिक और पौराणिक है। कुंभ का आयोजन सदियों से हो रहा है। कन्नौज के सम्राट हर्षवर्धन भव्य कुंभ का आयोजन करते थे। वे पूरे कुंभ के समय प्रयागराज में रहकर साधु, संतों, धर्माचार्यों की सेवा करते थे। दान करते थे। अपना सब कुछ दान कर कुंभ के समापन के बाद वापस जाते थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!