अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi में तस्वीरों पर संग्राम, AAP और BJP आमने-सामने

On: February 25, 2025 8:38 AM
Follow Us:
Delhi
---Advertisement---

नई दिल्ली : Delhi में आप और भाजपा के बीच तस्वीरों को लेकर विवाद छिड़ गया है। दोनों पार्टियों के नेता अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी हैं जबकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। आतिशी ने अपने X हैंडल से दो तस्वीरें शेयर कीं, एक तस्वीर उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान की थी, जिसमें सीएम चेयर के ठीक ऊपर भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो दिख रही है।

Delhi BJP सरकार के सामने हैं अनेक मुश्किल काम

वहीं दूसरी तस्वीर बीजेपी सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय की थी, जिसमें उनकी चेयर के ऊपर महात्मा गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी थीं।’ मुख्यमंत्री कार्यालय से डॉ. आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने वाले आम आदमी पार्टी के आरोपों पर बीजेपी का जवाब सामने आया है। बीजेपी की दिल्ली इकाई ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी करते हुए कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सभी मंत्रियों के कक्ष में महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, भगत सिंह, महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के चित्र लगाए गए हैं।

 

 

Delhi में आप और भाजपा के बीच तस्वीरों को लेकर विवाद छिड़ गया

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!