अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Water Resources Minister ने किया 5 पुलों का शिलान्यास, तीन माह में होंगे तैयार

On: February 17, 2025 11:24 AM
Follow Us:
Water Resources Minister
---Advertisement---

संगरूर: पंजाब के Water Resources Minister एडवोकेट बरिंदर कुमार गोयल ने आज विधान सभा क्षेत्र लहरा में 11.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 5 नए पुलों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि झम्बोवाली चौ पर 1 और लहरागागा मुख्य नाले पर 4 नए पुल बनाने का काम आज से शुरू कर दिया गया है और इन पुलों के बनने से इन नालों के आसपास रहने वाले दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

अगले 5 साल में मेडिकल कॉलेज में 75 हजार सीटें बढ़ेंगी : Union Finance Minister

 

 

 

 

 

 

Water Resources Minister लोगों का कच्चे रास्ते से गुजरना जोखिम भरा

Water Resources Minister ने कहा कि पिछले चार दशकों से यहां के लोगों को उपयुक्त पुलों के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा थ। कैबिनेट मंत्री ने शिलान्यास करते हुए कहा कि गांव बादलगढ़ से नवां गांव रोड पर झम्बोवाली चौ पर 3.30 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जा रहा है, जो 18 फीट चौड़ा होगा। उन्होंने कहा कि लाहिल कलां से जवाहरवाला तथा मुनक से लेहरा सड़क (लाहिल कलां से लाहिल खुर्द पक्की सड़क पर) पर पहले निर्मित पुल संकरे तथा निचले हैं, जिसके कारण बरसात के मौसम में पानी रुक जाता है तथा पानी खेतों में बह जाता है तथा इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सीधे तौर पर क्रमश: 3.15 करोड़ रुपये तथा 1.90 करोड़ रुपये की लागत से नये पुलों का निर्माण किया जा रहा है।
Water Resources Minister बरिंदर गोयल ने गांव लाहिल कलां से खेतों तक 1.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास करते हुए कहा कि लोगों का कच्चे रास्ते से गुजरना जोखिम भरा है और लोगों की बड़ी जरूरत को देखते हुए यहां पुल बनाया जा रहा है। उन्होंने बखौरा से बल्लारन रोड पर 1.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का भी शिलान्यास किया और कहा कि पुल को तीन महीने के अंदर पूरा करने का दिशानिर्देश जारी किया गया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!