अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा रेलवे मंत्रालय की लापरवाही का नतीजा : Bhagwant Mann

On: February 16, 2025 6:23 PM
Follow Us:
Bhagwant Mann
---Advertisement---

चंडीगढ़- पंजाब के Bhagwant Mann ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मची भगदड़ के दौरान हुई यात्रियों की मौत दुःख व्यक्त करते हुए इसे रेलवे मंत्रालय की लापरवाही का नतीजा बताया है। भगवंत मान ने रविवार को सोशल मीडिया ‘एक्स ’ पर एक संदेश में कहा, “ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात मची भगदड़ के दौरान यात्रियों की मौत की दुखद खबर मिली। दुखद घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मिक शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। यह हादसा रेलवे मंत्रालय की लापरवाही का नतीजा है। अफसोस की बात है कि देश की राजधानी में लोगों की कीमती जान की कोई परवाह नहीं की जा रही।” नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं।

महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये शीघ्र : Bhagwant Mann

 

 

 

 

 

 

 

 

Bhagwant Mann भीड़ बढ़ने की वजह से हादसा हुआ

इस हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं। जो दिखाते हैं कि किस तरह भीड़ बढ़ने की वजह से हादसा हुआ। प्लेटफॉर्म 14 पर प्रयागराज जाने वाली 2 ट्रेनें लेट थीं, इसकी वजह से भीड़ बढ़ने लगी। अचानक अनाउंस हुआ कि भुवनेश्वर राजधानी प्लेटफॉर्म नं. 16 पर आ रही है। भीड़ प्लेटफॉर्म-16 की तरफ भागने लगी। फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ में कुछ लोग गिर पड़े और भीड़ सभी को कुचलती चली गई। हादसे के बाद सीढ़ियों पर शव थे, लोगों का सामान, चप्पल-जूते बिखरे थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!