अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा की प्रचंड जीत पर CM Yogi ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

On: February 9, 2025 7:51 AM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासपरक नीतियों पर दिल्ली वासियों के विश्वास की मुहर है। आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय की समर्पित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई!

क्या कुंभ में होगी मुसलमानों की एंट्री? CM Yogi ने दूर किया सभी कंफ्यूजन

 

 

 

 

 

CM Yogi यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व…

उन्होंने कहा, “यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व और उनकी सर्वहितग्राही, लोक-कल्याणकारी और समग्र उत्थान को समर्पित विकासपरक नीतियों पर दिल्ली वासियों के विश्वास की मुहर है।” आदित्यनाथ ने कहा कि सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं दिल्ली की सुशासन प्रेमी देवतुल्य जनता-जनार्दन का अभिनंदन। आप को बता दें कि 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं। अब तक के आए आकड़े के मुताबिक बीजेपी 48 सीट पर जीत के साथ निर्णायक बहुमत हासिल करती दिख दिख रही है जबकि आप 22 सीट पर सिमटने के कगार पर है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!