अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘विकास जीता, सुशासन जीता’, BJP की जीत पर PM Modi ने दिल्लीवासियों को दी बधाई

On: February 8, 2025 6:33 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

दिल्ली में भाजपा के जबरदस्त जीत पर PM Modi की पहली प्रतिक्रिया आई है। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि यह जीत विकास की है, सुशासन की है। उन्होंने इसको लेकर एक्स पोस्ट किया है। आपने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। उन्होंने लिखा कि दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और PM Modi के बीच फोन पर बातचीत

 

 

 

 

 

PM Modi जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे

 

PM Modi ने कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे। दिल्ली चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली की जनता का बीजेपी पर विश्वास बहुत जरूरी है। हम दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त करेंगे और हम इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर बनाना चाहते हैं। दिल्ली की सूरत बदल जाएगी। मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं। हमारी जीत उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ी है। गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट सामने आया है। शाह ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली के दिल में मोदी…। दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है।

PM Modi झूठ के शासन का अंत हुआ

 

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है… यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह ‘PM Modi की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!