अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha Viral Wedding Latest Update-अमरोहा का ‘3 दुल्हनों’ वाला मामला गरमाया! कोर्ट की नोटिस मिलते ही बौखलाईं बहनें, दी धमकी- ‘हम चारों जान दे देंगे’

On: July 25, 2026 8:53 AM
Follow Us:
Amroha Viral Wedding Latest Update
---Advertisement---

Amroha Viral Wedding Latest Update-अमरोहा (हसनपुर)।उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में एक ही मंडप में तीन सगी बहनों द्वारा अपने कैमरामैन (विकास उर्फ विक्कू) से शादी करने का वायरल मामला अब बेहद गंभीर मोड़ ले चुका है। बाल कल्याण समिति (CWC) के हस्तक्षेप और कानूनी नोटिस मिलने के बाद अब इन ‘रीलबाज’ दुल्हनों और दूल्हे के सुर बदल गए हैं। खुद पर कानूनी शिकंजा कसता देख अब इन चारों ने प्रशासन को सामूहिक आत्महत्या (Suicide) की खुली धमकी दे डाली है।

एक दुल्हन निकली नाबालिग, मिला कोर्ट का नोटिस

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर रामायण के ‘राजा दशरथ’ की तीन रानियों का तर्क देकर अपनी शादी को सही ठहराने वाले इन कंटेंट क्रिएटर्स की मुश्किलें तब बढ़ गईं, जब CWC ने जांच बैठाई। जांच और हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर यह बात सामने आई है कि विकास से शादी करने वाली तीन सगी बहनों में से एक बहन की उम्र महज 15 साल (नाबालिग) है। एक नाबालिग से विवाह करने और बाल विवाह अधिनियम के उल्लंघन के मामले में प्रशासन/कोर्ट की ओर से इन्हें कानूनी नोटिस थमाया गया है।

नोटिस मिलते ही बौखलाईं बहनें, बोलीं- ‘हम चारों जान दे देंगे’

जैसे ही पुलिस और प्रशासन की जांच तेज हुई और कोर्ट का नोटिस घर पहुंचा, तीनों बहनें बौखला गईं। उन्होंने एक और वीडियो संदेश जारी करते हुए प्रशासन को सीधे तौर पर धमकी दी है।

वीडियो में बहनों का कहना है कि वे बचपन से साथ रहने की कसम खा चुकी हैं और किसी भी कीमत पर अलग नहीं होंगी। उन्होंने कहा, “अगर हमें अलग करने की कोशिश की गई या हमारे पति (विकास) पर कोई भी कानूनी कार्रवाई की गई, तो हम चारों एक साथ अपनी जान दे देंगे।”

प्रशासन और पुलिस अलर्ट

इस धमकी भरे बयान और सुसाइड के अल्टीमेटम के बाद अमरोहा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। एक तरफ जहां बाल विवाह कानून के तहत विक्कू पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, वहीं दूसरी तरफ चारों की सुरक्षा और उनकी इस धमकी ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply