अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम : BJP को बहुमत,आप सत्ता से बाहर,BJP-47,AAP-23 सीटों पर आगे

On: February 8, 2025 2:00 PM
Follow Us:
BJP
---Advertisement---

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच, चुनाव आयोग के रुझान भी सामने आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 45 सीटों पर BJP आगे चल रही है।जबकि दो सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वही आम आदमी पार्टी 21 सीटों पर आगे चल रही है जबकि दो सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। चुनाव आयोग के अनुसार नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविन्द केजरीवाल की हार हो गयी है। वहीं बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की जीत हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। जंगपुरा विधानसभा सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने हरा दिया है।

Kejriwal की उम्मीदों पर फिरा ‘झाड़ू’, BJP पूर्ण बहुमत की ओर

 

 

 

 

 

 

BJP को बहुमत

चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में भाजपा नरेला, बवाना, किराड़ी, मंगोलपुरी, रिठाला, करावल नगर, मुस्तफाबाद, सीलमपुर, शाहदरा, विश्वास नगर, घोंडा, कोंडली, कस्तूरबा नगर, शकूरबस्ती, दिल्ली कैंट, आरके पुरम, मादीपुर, राजौरी गार्डन, त्रिनगर, नजफगढ़, राजेंद्र नगर, मटियाला, छतरपुर, बिजवासन, संगम विहार, पटेल नगर, मुंडका, उत्तम नगर, गोकलपुर, पालम, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, लक्ष्मी नगर, शालीमार बाग विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) रोहिणी, सुल्तानपुर माजरा, नई दिल्ली तिलक नगर, ग्रेटर कैलाश, अंबेडकर नगर, देवली, बदरपुर, त्रिलोकपुरी, सीमापुरी, मटिया महल, चांदनी चौक, सदर बाजार, तिमारपुर, बल्लीमारान, बदरपुर सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

27 साल बाद दिल्ली में BJPकी वापसी

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। दिल्ली में 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। आज 699 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। इससे पहले 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया था। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। अधिकतर एग्जिट पोल में 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पार्टी 39 सीटों पर आगे है। इस तरह वह अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप को सत्ता से बाहर कर सकती है। हालांकि, कांग्रेस को अधिकतम 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है। दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें अपने नाम की थी। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहने का अनुमान है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!