अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश के दिल मध्यप्रदेश आइये, निवेश करिये, हम हरसंभव करेंगे सहयोग: Dr. Mohan Yadav

On: January 30, 2025 10:32 AM
Follow Us:
Dr. Mohan Yadav
---Advertisement---

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav  ने उद्योगपतियों से कहा कि देश के दिल मध्यप्रदेश आइये, निवेश करिये, हम हरसंभव सहयोग करेंगे, आवश्यक हुआ तो पॉलिसी में भी संशोधन करेंगे। डॉ यादव ने जापान प्रवास के दूसरे दिन आज अनेक जापानी कम्पनियों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों से मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा की। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं के अवसरों की जानकारी दी। जापान के विदेश मंत्रालय में उप मंत्री हिसाशी मात्सुमोतो ने कहा कि जापान भारतीय राज्यों, विशेष रूप से मध्यप्रदेश में निवेश और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के प्रयासों को तेज करेगा।

Dr. Mohan Yadav ने जापान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

 

 

 

 

 

 

 

Dr. Mohan Yadav का जापान दौरा सही समय पर हुआ

 

जेट्रो के अध्यक्ष सुसुमु काताओका ने कहा कि जापानी कम्पनियों के लिये मध्यप्रदेश ने निवेश को साझा करने और नई साझेदारियां स्थापित करने के लिये भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के Dr. Mohan Yadav का जापान दौरा सही समय पर हुआ है। जेट्रो मध्यप्रदेश में अपना कार्यालय भी खोलेगा। जापान इन्टरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जीका) के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट श्री शोहई हारा ने मध्यप्रदेश में ग्रामीण जल आपूर्ति हाइड्रो प्रोजेक्ट में निवेश करने की मंशा जतायी। जापान विदेश मंत्रालय के संसदीय उप मंत्री श्री हिसाशी मात्सुमोतो ने भारत को जापान का महत्वपूर्ण सहयोगी बताते हुए कहा कि भारत जापान की ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ स्थिरता और विकास की विदेशी नीतियों की संकल्पना को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जापान भारतीय राज्यों, विशेष रूप से मध्यप्रदेश में निवेश और आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने के प्रयासों को तेज करेगा।

 

Dr. Mohan Yadav से जापान दौरे के दूसरे दिन उप मंत्री श्री मात्सुमोतो ने मुलाकात की

Dr. Mohan Yadav से जापान दौरे के दूसरे दिन उप मंत्री श्री मात्सुमोतो ने मुलाकात की। यह बैठक भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों को और सशक्त बनाने मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिये उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने पर केंद्रित रही। डॉ यादव ने भारत और जापान के बढ़ते सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जापान का भारत विशेष रूप से मध्यप्रदेश में किये जाने वाला निवेश, रणनीतिक दृष्टिकोण से बहुत अहम है। उन्होंने चर्चा में जापान के विदेश मंत्रालय के उप मंत्री श्री मत्सुमोतो से आगे भी इस दिशा में और गति कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में जापानी निवेशकों के लिए बहुत अच्छे अवसर हैं, खासकर शहरी परिवहन, जल प्रबंधन और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में निवेश की अपार संभावनाएं है। मध्यप्रदेश में मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, कुशल मानव संसाधन और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा है, जो विदेशी निवेशकों के लिए लाभकारी हो सकता है। Dr. Mohan Yadav ने जलवायु परिवर्तन, जल प्रबंधन, और शहरी क्षेत्र विकास में जापान के साथ तकनीकी सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों में जापानी विशेषज्ञता को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए हमें जापान के सहयोग की आवश्यकता है। डॉ यादव ने मध्यप्रदेश में व्यापार और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निवेश को आकर्षित करने के लिए नीति-निर्माण और निवेश की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया है। उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों के लिये मध्यप्रदेश में निवेश और एक दीर्घकालिक साझेदारी का बेहतरीन अवसर हो सकता है, जो हमारे राज्य और जापान के बीच रिश्तों को और अधिक सशक्त करेगा।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply