पटना। Bihar के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को उम्मीद है कि इस साल संसद में पेश होने वाला आम बजट बिहार के लिए बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि बिहार को केंद्र सरकार से लगातार मदद मिल रही है। पटना में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पत्रकारों ने जब आगामी बजट को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो बजट लेकर आ रही है, स्वाभाविक तौर पर वह बिहार के लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा, “इस वर्ष भी केंद्र सरकार ने बिहार को 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि विशेष सहायता के तौर पर उपलब्ध करवाई है और यह बढ़ता ही जा रहा है। पहले भी हमें पांच हजार करोड़ रुपये मिले थे और उसके बाद 2,700 करोड़ रुपये मिले। इसके बाद फिर से 2,700 करोड़ रुपये देने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है।”
Bihar Land Survey के लिए 180 दिनों का विस्तार!
उन्होंने Bihar की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं कि विकास के लिए वे लगातार सहयोग कर रहे हैं और वे आगे भी करते रहेंगे। उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने और उस पर जदयू के विरोध के मामले से जुड़े एक सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू के प्रवक्ता ने सीधे शब्दों में कह दिया है कि यह उस राज्य का मामला है। जदयू इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का मामला है और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो निर्णय करेंगे, वह सबके लिए मान्य है।राजद प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश का सम्मान करना और नहीं करना सब पार्टी का अपना मामला है।

