अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश के विकास में पर्वतीय समाज की बड़ी भूमिकाः Yogi

On: January 23, 2025 12:20 PM
Follow Us:
Big role of mountain society in the development of the country: Yogi
---Advertisement---

लखनऊ: मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश व देश के विकास में पर्वतीय समाज की बड़ी भूमिका है। पर्वतीय महापरिषद की तरफ से आयोजित उत्तरायणी कौथिग 2025 मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. गोविंद वल्लभ पंत उत्तराखंड में पैदा हुए थे। वे देश के गृह मंत्री बने और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया। स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वे भी उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में आए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवा की। नारायण दत्त तिवारी भी उत्तराखंड की देन हैं, जिन्होंने यूपी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में विकास का विजन दिया था। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, द्वितीय सीडीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उत्तराखंड की देन हैं। ऐसी अनेक विभूतियों और देश की सुरक्षा के लिए जवानी लगाने वाले अनेक बहादुर नौजवान भी उत्तराखंड की देन हैं।

CM Yogi आज प्रयागराज में प्रदेश को देंगे सौगात; अखिलेश ने कसा तंज, केशव मौर्य का पलटवार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Yogi ने कहा कि लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद, मेरठ व अन्य क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग सम-विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने विरासत और पर्व को उल्लास से आयोजित करते हैं। पर्वतीय महापरिषद पिछले दो दशक से अधिक से यह कार्यक्रम कर रही है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अनेक प्रतियोगिताएं भी होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व समाज के लिए कुछ करने वाले पर्वतीय समाज की विभूतियों को सम्मानित भी किया जाता है। इस बार भगत सिंह कोश्यारी का सम्मान किया गया है। उन्होंने उप्र में भी काम किया। मुख्यमंत्री व राज्यपाल के रूप में भी उनके पास काम करने का अनुभव है। वे सहजता और सरलता के लिए जाने जाते हैं। उनका पूरा जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित रहा। सीएम ने कहा कि हम अपनी विरासत को विस्मृत नहीं कर सकते, इसलिए सैनिकों व शहीद परिवारों को भी सम्मानित किया गया। Yogi ने कहा कि एक तरफ हम पर्व व त्योहारों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं तो दूसरी तरफ अमर शहीदों का स्मरण करते हुए महापुरुषों की जयंती या अन्य विशिष्ट घटना को केंद्र में रखकर आयोजनों के साथ जुड़ते हैं। इस अवसर पर कैबिनैट मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल, पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद जोशी, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, महासचिव महेंद्र सिंह रावत, पार्षद प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- ब्रेकडाउन देखने गई विद्युत टीम के साथ ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर की मारपीट

Sahaswan news :- मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट कर किया घायल रिपोर्ट दर्ज करने के लिए टेंपू से जाते समय पुनः मारपीट कर किया घायल

Sahaswan news :- दहगवा चौराहै के एक ढाबे पर खा रहे थे खाना*   चार लोगों ने खाना खाते ही युवक को मारपीट कर किया घायल, तथा जान से मार देने की दी धमकी

Sahaswan news:- मां के साथ शॉपिंग को बाज़ार गई बालिग युवती प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर

Badaun news:- समाज को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट पोस्ट हुई वायरल समाज के लोगों में आक्रोश

Sahaswan news :- वर्ष 2026 बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 

Leave a Reply

error: Content is protected !!