अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पलवल के लोगों को मिलेगी लम्बी दूरी की ट्रेनों की सुविधा : Gautam

On: January 18, 2025 10:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव Gautam ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पलवल के महत्वपूर्ण रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास, रेलवे की परियोजनाओं व कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने से संबंधित मामलों पर चर्चा की। खेल मंत्री ने पलवल में लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को लेकर और कोरोना के समय से बंद हुई लोकल ट्रेनों को फिर से चलाने के लिए भी चर्चा की गई।
रेल मंत्री वैष्णव ने लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव व जल्द लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का भरोसा भी दिलाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वंदे भारत ट्रेन, स्थानीय ट्रेनों की जरूरतों, और पलवल में जंक्शन के विकास को लेकर चर्चा भी की। बैठक में रेल परिवहन को सशक्त और सुविधाजनक बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। खेल मंत्री Gautam ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के ट्रेन नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। यह विकास देश की आर्थिक प्रगति और जनहित के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply