अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

काला अम्ब स्थल पर स्थापित होगी शिवाजी की प्रतिमा : Devendra Fadnavis

On: January 15, 2025 10:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने पानीपत के काला अम्ब स्थित स्थल पर शौर्य स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि अगले वर्ष इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार शामिल होगी। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से सम्मिलित होने का आग्रह किया जाएगा और इस स्थल को विकसित करने की रूपरेखा पर विस्तृत कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा की काला अम्ब स्थल पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा भी स्थापित होगी।
Devendra Fadnavis ने कहा कि पानीपत की भूमि वीरों की भूमि है जो वीरता और एकता को दर्शाती है और इसका संदेश भी देती है। यहीं से मराठों को एकता में रहने का सूत्र मिला और इसके बाद मराठों ने भगवा के स्वाभिमान को आगे बढ़ाते हुए हिंद स्वराज की स्थापना की। मराठों ने वीरता दिखाते हुए मंदिरों, आस्था स्थलों, पूजा स्थलों को तोड़ने वाले आक्रांताओं को सबक सिखाते हुए पुन: हिन्दुस्तान में भगवा की स्थापना की। पानीपत की भूमि मराठों, वीरों के रक्त से संचित भूमि है। यदि उस समय देश के अन्य राजा मराठों की मदद के लिए आगे आते तो अब्दाली हार जाता।
अगर उस समय सभी एक होते तो सेफ होते। एक नहीं थे तो सेफ भी नहीं थे।

Fadnavis : महाराष्ट्र भी विकास की कहानी का हिस्सा बनेगा

 

 

 

 

 

 

 

 

Devendra Fadnavis बने महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो नारा दिया है वह तभी पूरा होगा जब जात पात के भेदभाव को भूलकर सारे हिन्दुस्तानी एक होंगे और देश के दुश्मन खंडित होंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए शौर्य स्मारक समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल और स्थानीय किसानों की भी खुले मन से प्रशंसा की।
केंद्रीय आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रताप राव जाधव ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर वीरों और योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है हम सबको यह याद रखना जरूरी है। मराठों ने सिखाया कि भारत को एकजुट होकर देश की एकता और सम्मान को बनाए रखना है। इस मौके पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जय रावल, पूर्व मंत्री राव साहब दानवे पाटिल, सांसद राजा भाऊ बाजे, भास्कर वगरे, पुनीत बत्रा, चांद भाटिया इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!