उन्होंने गौशाला संचालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया और गौ-चरान भूमि का उपयोग गौशालाओं की गतिविधियों के लिए करने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को पंचकूला में आयोजित गौ सेवा सम्मान समारोह के दौरान गौशालाओं के लिए 216.25 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर बनने वाली गौशाला संचालकों को भी सम्मानित किया।
Haryana:मुख्यमंत्री सैनी ने युवाओं को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए रवाना किया
नायब सिंह सैनी ने कहा कि गोवंश के संरक्षण की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए निर्णय लिया है
Haryana में गौ-चरान की जितनी भूमि है,
उसे चिह्नित किया जाएगा और इस भूमि को जो पंचायतें ठेके पर देती हैं, अब उस पैसे का उपयोग गौशालाओं की गतिविधियों के लिए किया जाएगा।
Haryana अधिकारियों को भी एक रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं,
जिसके तहत गौ-चरान की भूमि को गौशालाओं की इच्छा अनुसार चारा उगाने के लिए भूमि आवंटित की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं।

