अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ एसएसपी का पुलिस लाइन का सख्त निरीक्षण,उपकरणों के रखरखाव पर दिया जोर

On: January 3, 2025 5:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ एसएसपी का पुलिस लाइन का सख्त निरीक्षण,उपकरणों के रखरखाव पर दिया जोर

बदायूँ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्धारा आज शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण; जवानों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधो की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता को बनायें रखने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्धारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया।परेड में पुलिस लाईन का पुलिस बल तथा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस कंट्रोल रुम, थाना सायबर अपराध, पुलिस केफे, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा,यूपी 112 पीआरवी आदि विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया।

विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए। गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही द्धारा जवानों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधो की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता का अभ्यास कराया गया तथा दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता को बनायें रखने हेतु सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply