Jammu Kashmir के उधमपुर जिले में एक पुलिसकर्मी ने एके-47 राइफल से अपने सहकर्मी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हेड कांस्टेबल ने किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाने पर वाहन चालक पर गोली चला दी और फिर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि वाहन में यात्रा कर रहा चयन ग्रेड का एक कांस्टेबल सुरक्षित बच गया और उससे पूछताछ की जा रही है।
उधमपुर के एसएसपी आमोद नागपुरे ने इस घटना पर कहा, ‘घटना सुबह 6.30 बजे हुई। वे सोपोर से तलवारा स्थित प्रशिक्षण केंद्र की ओर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। 2 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। तीसरा पुलिस कर्मी सुरक्षित है। उन्हें पोस्टमॉर्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा।’
Jammu Kashmir: AK-47 से साथी पर गोली मारने के बाद पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
On: December 10, 2024 9:59 AM

---Advertisement---
