अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

pm modi ने किया बीमा सखी योजना का शुभारंभ: महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य

On: December 9, 2024 8:35 PM
Follow Us:
pm modi ने किया बीमा सखी योजना का शुभारंभ: महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य
---Advertisement---

pm modi ने पानीपत में ‘बीमा सखी’ योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना से दो लाख महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें तीन साल तक आर्थिक सहायता भी मिलेगी।

pm modi ने कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यह विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज महिला विकास की दिशा में भारत एक और मजबूत कदम उठा रहा है। आज का दिन और भी वजहों से विशेष है। आज 9 तारीख है।

pm modi शास्त्रों में नौ अंक को बहुत शुभ माना जाता है।

नौ अंक नव दुर्गा की नौ शक्तियों से जुड़ा है। हम सब साल में शक्ति की उपासना करते हैं। आज का दिन भी नारी शक्ति की उपासना जैसा ही है।

 

आज नौ दिसंबर को ही संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। ऐसे समय में जब देश संविधान के 75 वर्ष का महोत्सव मना रहा है। विश्व को नीति और धर्म का ज्ञान देने वाली महान धरती पर आज के दिन आना और भी सुखद है। इस समय कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भी चल रहा है। मैं गीता की इस धरती को प्रणाम करता हूं। 

pm modi ने कहा कि मैं पूरे हरियाणा को यहां के देशभक्त लोगों को राम राम करता हूं। हरियाणा ने एक हैं तो सेफ हैं के मंत्र को जिस तरह अपनाया है, वह देश में उदाहरण बना है। सैनी की सरकार को बने अभी कुछ हफ्ते ही हुए हैं, लेकिन प्रशंसा पूरे देश में हो रही है

 
pm modi ने कहा कि लगातार तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनाई, इसके लिए मैं हरियाणा के हर परिवारजन का वंदन करता हूं। सैनी की नई सरकार को बने हुए अभी कुछ हफ्ते ही हुए हैं

 उनकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। सरकार बनने के तुरंत बाद जिस तरह यहां बिना पर्ची बिना खर्ची के हजारों युवाओं को पक्की नौकरियां मिली हैं, वह देश ने देखा है।

pm modi अब यहां डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से काम कर रही है।

चुनाव के दौरान आप सभी माताओं बहनों ने नारा दिया था म्हारा हरियाणा नान स्टॉप हरियाणा। उस नारे को हम सभी ने अपना संकल्प बना दिया है। उसी संकल्प के साथ आज सब के दर्शन के लिए आया हूं।

pm modi ने कहा कि कुछ साल पहले मुझे यहां पानीपत से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू करने का सौभाग्य मिला था। इसका सकारात्मक परिणाम हरियाणा के साथ पूरे देश में हुआ।
अकेले हरियाणा में इस योजना के तहत हजारों बेटियों का जीवन बचा है। इसी धरती से बीमा सखी योजना का शुभारंभ हुआ है। यानी पानीपत एक प्रकार से नारी शक्ति की प्रतीक भूमि बन गया है।

आज भारत 2047 तक विकसित होने की दिशा में चल रहा है। हमें इसके लिए ऊर्जा के स्रोत चाहिए। इसके लिए हमारा उत्तर भारत ऊर्जा का स्रोत है। ऐसी ही हमारी ऊर्जा की स्रोत नारी शक्ति भी है। वही हमारी प्रेरणा की स्रोत रहने वाली हैं। ये विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार बनेंगी।

उन्होंने कहा कि जब नारी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तो वह देश के सामने अवसरों के नए द्वार खोल देती है। लंबे समय तक हमारे देश में अनेक ऐसे काम हुए जो महिलाओं के लिए वर्जित हैं।
भाजपा ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने का काम किया। इसका परिणाम यही है कि सेना में बेटियों की भर्तियां हो रही हैं। फाइटर बन रही हैं। पुलिस में भी महिलाओं की भर्तियां हो रही हैं। कंपनियों को बेटियां संभाल रही हैं। 1200 ऐसे दुग्ध उत्पादक संघ हैं, जिनका नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं।

pm modi ने कहा कि आजादी के बाद भी अधिकतर महिलाओं के बैंक खाते नहीं थे, इसलिए हमारी सरकार ने सबसे पहले माताओं-बहनों के जनधन बैंक खाते खुलवाए। आज गर्व है कि तीस करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुल गए। आज जनधन बैंक खाते न होते तो गैस सब्सिडी के पैसे आपके खाते में न आते।

उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल पाता। रेहड़ी लगाने वाली महिलाओं के लिए बैंक के दरवाजे हमेशा बंद रहते हैं। गांव-गांव में बैंकिंग सुविधा पहुंचाने में हमारी बहनों ने भूमिका निभाई है। जिनके बैंक खाते नहीं थे, वह अब बैंक सखी बनने जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी लाखों बैंक सखियां आज बैंकों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। बीमा सखी योजना के तहत दो लाख महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। दसवीं पास बहनों बेटियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

तीन साल तक आर्थिक मदद की जाएगी। बीमा से जुड़े सेक्टर का डाटा बताता है, हर महीने बीमा एजेंट पन्द्रह हजार रुपए कमाता है। इस तरह से देखें तो बीमा सखी साल में पौने दो लाख रुपए कमाएंगी।

pm modi ने कहा कि सोशल सिक्योरिटी के लिए, गरीबी को जड़ से मिटाने के लिए बीमा सखी अहम भूमिका निभाएगी। सरकार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना चला रही है।

बहुत कम प्रीमियम में दो-दो लाख तक का बीमा कराया जाता है। आज जो लोग बीमा कराने की सोच नहीं सकते थे उनका बीमा हो रहा है। इन योजनाओं के तहत अब तक देश में 20 हजार करोड़ रुपए क्लेम किया जा चुका है।

 

 PM Modi Rally in Haryana : आज हरियाणा में पीएम मोदी की दो रैलियां: अंबाला और सोनीपत में राजनीतिक प्रभाव की जानें पूरी जानकारी

 

pm modi ने कहा कि हमने महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए ग्रामीण महिलाओं को जोड़ा है। आज देश की दस करोड़ बहनें ग्रुप में जुड़ी हैं। वह इस ग्रुप के जरिए कमाई कर रही हैं। सरकार ने महिलाओं को आठ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मदद दी है।
आपकी भूमिका असाधारण है, आपका योगदान बहुत बड़ा है। आप ही देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम कर रही हैं।

मैंने लाल किले से तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने की घोषणा की है।

अभी तक एक करोड़ पन्द्रह लाख लखपति दीदी बन चुकी हैं। हरियाणा में नमो ड्रोन दीदी की बहुत चर्चा है। हरियाणा चुनाव के दौरान मैंने कुछ इंटरव्यू पढ़े थे,

उनमें महिलाओं ने बताया था कि कैसे उन्हें ड्रोन दीदी बनने का अवसर मिला। इससे उनको तीन लाख रुपए की कमाई हुई। यानी एक सीजन में लाखों की कमाई हो रही है। खेती और बहनों का जीवन दोनों बदल रहा है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!