अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Maharashtra Result : महाराष्ट्र में भाजपा का दबदबा, शिंदे-फडणवीस की जोड़ी ने जीता जनता का दिल!

On: November 23, 2024 4:09 PM
Follow Us:
Maharashtra Result
---Advertisement---

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है, 226 सीटों पर आगे है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि महाविकास अघाड़ी को बुरी हार का सामना करना पड़ा। सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने जीत का श्रेय जनता को दिया है।

 

 

जीत के बाद सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार ने एक साथ आकर मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम शिंदे ने जीत को एतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना को जनता का पूरा प्यार मिला। साथ ही किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए चलाई गई योजनाओं का भी लाभ मिला। सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी सरकार में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि राज्य में आधारभूत ढांचे के कई मेगा प्रोजेक्ट शुरू किए गए। वहीं फडणवीस ने कहा कि जनता ने जो समर्थन दिया, उसके लिए मैं नतमस्तक हूं और ये जीत हमारी जिम्मेदारी बढ़ाने वाली है।

 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम तीन बजे तक भाजपा 130, शिवसेना 55, एनसीपी 40, शिवसेना यूबीटी 20, कांग्रेस 19 और एनसीपी एसपी 12 सीटों पर आगे हैं। भाजपा 14 सीटों पर जीत चुकी है और 117 सीटों पर आगे है। वहीं शिवसेना को आठ पर जीत मिली है और पार्टी 46 सीटों पर आगे है।

 

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव नतीजों पर कहा कि ‘यह महायुति के लाखों कार्यकर्ताओं की जीत है। राज्य की लाडकी बहिनों ने गठबंधन को आशीर्वाद दिया, जिससे गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है। मैं जनता के आगे नतमस्तक हूं। जनता ने महा विकास अघाड़ी के ध्रुवीकरण के प्रयास को विफल कर दिया है।’ महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!