अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: पकड़ते समय कोबरा सांप ने युवक को डसा, कोबरा को डिब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचा

On: September 19, 2024 7:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: पकड़ते समय कोबरा सांप ने युवक को डसा, कोबरा को डिब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचा

बदायूं जिले में एक युवक को कोबरा सांप ने डस लिया। घटना उस समय हुई, जब वह सांप को पकड़ने के बाद डिब्बे में बंद कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में डस लिया। युवक ने तेजी से हाथ झटका, जिससे सांप डिब्बे में गिर गया। उसने तुरंत डिब्बे पर ढक्कन लगा दिया। युवक डिब्बे में बंद सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा। सांप को देख स्वास्थ्यकर्मी हैरान रह गए। युवक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उसका उपचार चल रहा है। वहीं सांप को प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बिल्सी कस्बा निवासी नीरज शर्मा के घर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सांप आ गया, जिसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए। नीरज ने खैरी गांव निवासी रविंद्र शर्मा को कॉल कर घर में सांप पकड़ने के लिए बुलाया। रविंद्र शर्मा उनके घर पहुंच गए। उन्होंने सांप को पकड़ लिया। वह उसे डिब्बे में बंद रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में डस लिया। रविंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।समर इंडिया..

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!