अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पशुओं की खरीद फरोख्त करने बाइक से जा रहे दो व्यापारियों से दिन-दहाड़े 49500 की नकदी लूटी,घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

On: August 12, 2024 8:14 PM
Follow Us:
7ae059f0-687e-40e6-af17-8ccb00c1eb2e
---Advertisement---

पशुओं की खरीद फरोख्त करने बाइक से जा रहे दो व्यापारियों से दिन-दहाड़े 49500 की नकदी लूटी,घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस आला अफसर

सहसवान।नगर पंचायत दहगवां निवासी दो पशु व्यापारी बाइक पर सवार होकर तड़के सुबह भूढ क्षेत्र मे लगने वाली सप्ताहिक पैठ में पशुओं की खरीद फरोख्त करने जा रहे थे की तभी हसुआ नगला भोगाजीत नगरिया ग्राम के मध्य तिराहे के पास छिपे बैंठे बदमाशों ने बाइक को धक्का दे दिया जिससे बाइक तथा बाइक सवार व्यापारी गिर गए उपरोक्त बदमाशों ने दोनों व्यापारियों के पास से 49500 की नगदी लूटकर उन्हें तमंचा दिखाकर भाग गए।व्यापारियों ने मामले की जानकारी तत्काल परिजनों तथा थाना पुलिस को परिजन एवं पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए।वहीं उन्होंने क्षेत्र की नाकाबंदी करते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया परंतु असफलता हाथ लगी घटना से क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने व्यापारियों की ओर से अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

09af4b22-2b77-48e9-8045-ec824222481c

जानकारी के मुताबिक कस्बा दंहगवा निवासी अरबाज पुत्र इकबाल आदिल पुत्र कमर अपनी बाइक से हमेशा की तरह पशुओं की खरीद फरोख्त करने के उद्देश्य से भूढ क्षेत्र में लगने वाली नाधा साप्ताहिक पेंठ खंनुआ नगला भोगाजीत नगरिया मार्ग से होते हुए सुबह 6:30 के लगभग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि जैसे ही उपरोक्त मार्ग के मध्य पढ़ने वाले तिराह पर उन्होंने बाइक की गति धीमी की की इसी बीच छिपे बैंठे बदमाशों ने चलती बाइक को धक्का दे दिया जिस पर दोनों बाइक सवार गिर गए व्यापारियों के गिरते ही बदमाशों ने तमंचे की नोक पर अरबाज से 40000 आदिल से 9500 की नगदी लूट ली तथा धमकी दी कि अगर मामले की जानकारी किसी को दी तो उसका अंजाम बुरा होगा।

घटना के तत्काल बाद बदमाश भागने में सफल हो गए मामले की जानकारी तत्काल व्यापारियों ने अपने परिजनों तथा थाना जरीफनगर पुलिस को दी पुलिस ने मामले की जानकारी जिले के आला अफसर को दी जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक देहात पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह तथा थाना अध्यक्ष जरीफनगर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी काफी देर तक बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा परंतु असफलता हाथ लगी घटना से क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।घटना की रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दर्ज करते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply