अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इस्लामनगर में 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म..तीन युवकों ने की थी दरिंदगी

On: August 10, 2024 1:38 PM
Follow Us:
Okokokok
---Advertisement---

इस्लामनगर में 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म..तीन युवकों ने की थी दरिंदगी

बदायूं।इस्लामनगर थाना क्षेत्र की 14 साल की एक दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार को सीएचसी की महिला विंग में एक बच्ची को जन्म दिया। उसके साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।इनमें से दो आरोपी जेल में हैं, जबकि एक अब तक नहीं पकड़ा जा सका है।
पीड़िता की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया था कि वह 15 दिसंबर 2023 को अपने घर में पशुओं को चारा डालने गई थी। तभी गुड्डू, मनोहर और सतीश ने उससे दुष्कर्म किया। अभी कुछ दिन पहले उसकी चाची ने उसका पेट बढ़ा देखा तो उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसने परिवार वालों के डर से कुछ नहीं बताया था।

जुलाई में दर्ज कराई थी रिपोर्ट :-जब उसने परिवार वालों को 29 जुलाई को इस बारे में बताया तो उन्होंने थाने जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने गुड्डू और सतीश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।कल शुक्रवार सुबह दुष्कर्म पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार वाले उसे सीएचसी ले गए।वहां उसने शाम को बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। उसे भी जल्द गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।समर इंडिया..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply