इस्लामनगर में 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म..तीन युवकों ने की थी दरिंदगी
जुलाई में दर्ज कराई थी रिपोर्ट :-जब उसने परिवार वालों को 29 जुलाई को इस बारे में बताया तो उन्होंने थाने जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने गुड्डू और सतीश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।कल शुक्रवार सुबह दुष्कर्म पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार वाले उसे सीएचसी ले गए।वहां उसने शाम को बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। उसे भी जल्द गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।समर इंडिया..

