अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पति ने अपनी दायित्व का निर्वहन किया बंद..हक मांगने पर करता है मारपीट विवाहिता भूखे रहने को हुई मजबूर

On: August 4, 2024 7:49 PM
Follow Us:
Q
---Advertisement---

पति ने अपनी दायित्व का निर्वहन किया बंद..हक मांगने पर करता है मारपीट विवाहिता भूखे रहने को हुई मजबूर

पीड़िता ने पति के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

बदायूं।थाना कस्बा उझानी के मोहल्ला नारायणगंज निवासिनी अन्नु देवड़ा पत्नी भानु देवड़ा ने पति के विरुद्ध अपने दायित्व से पलटने तथा उसकी संपत्ति को हड़पने के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली उझानी में आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसके पति भानु देवड़ा पुत्र देवी सिंह देवड़ा ने उसके मायके का जेवर तथा उसके पास रखी हुई ₹60000 की नगदी जबरदस्ती छीन कर रख ली है।तथा मांगे जाने पर मारपीट करता है वह कई बार उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी कर चुका है।उसने अपने दायित्वों का निर्वहन भी बंद कर दिया है जिसके कारण वह भूखे मरने की नौबत पर आ गई है।पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध भारतीय न्यायिक संविधान की धारा 85, 115,(2) 109 में मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच उप निरीक्षक दुर्गेश शर्मा को सौंप गई है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply