अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जरीफनगर में डनलप पर रखा था ट्रांसफॉर्मर, करंट लगने से बालक की मौत

On: August 3, 2024 12:42 PM
Follow Us:
Capture Copy
---Advertisement---

जरीफनगर में डनलप पर रखा था ट्रांसफॉर्मर, करंट लगने से बालक की मौत

विधुत निगम की बड़ी लापरवाही के चलते बकरियां चरा रहे 12 वर्षीय बालक की करंट लगने से हुई मौंत।

दहगवां। जरीफनगर में विधुत निगम की बड़ी लापरवाही से एक बालक की जान चली गई।विधुत निगम के अभियंताओं ने डनलप पर ही ट्रांसफॉर्मर रखवा दिया गया था।इससे नजदीक में बकरियां चरा रहे 12 साल के मोहम्मद आहद की करंट लगने से मौत हो गई।

यह मामला थाना क्षेत्र के गांव जतकी का है। यहां के लोगों का कहना है कि उनके गांव के बाहर खेत में एक डनलप खड़ा करके उसमें ट्रांसफॉर्मर रखवा दिया गया है। पहले यह ट्रांसफॉर्मर जमीन पर ही रखा हुआ था। तमाम शिकायतें करने के बाद ट्रांसफॉर्मर को डनलप पर रखवा दिया गया

शुक्रवार शाम करीब छह बजे 12 वर्षीय मोहम्मद आहद पुत्र अब्दुल कादिर वहां बकरियों को चरा रहा था। इसी बीच करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उसके परिवार वालों का कहना है कि आहद दोपहर करीब दो बजे बकरियां चराने ले गया था। वह शाम को बकरियां चराते हुए उसी डनलप के पास पहुंच गया था लेकिन उस डनलप में ही करंट आ रहा था। जैसे ही बालक डनलप में लगे लोहे से स्पर्श हुआ कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह देखकर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता अब्दुल कादिर दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह सूचना पर दिल्ली से बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं।समर इंडिया..

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply