अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डीएम ने किया बाढ़ से संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण..

On: August 2, 2024 7:55 PM
Follow Us:
Dgdfd
---Advertisement---
डीएम ने किया बाढ़ से संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण..
राहत चौपाल का आयोजन कर डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को तहसील दातागंज के ग्राम पंचायत खेड़ा जलालपुर अन्तर्गत मजरा जटा का निरीक्षण किया। उन्होंने पथरामई में कराए गए बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया वहीं मजरा जटा में राहत चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राम जटा में राहत चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर प्राथमिकता पर समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम का दौरा कर ग्राम वासियों से वार्ता भी की। राहत चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम जटा में कच्चा बांध बनाए जाने व सड़क को ऊंचा करने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने उनको प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया।
उन्होंने ग्राम जटा में स्वास्थ्य कैम्प में गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया वहीं खाद्यान्न की उपलब्धता की भी जानकारी दी तथा पशुओं के टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उनको आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है तथा उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी जनहानि व पशु हानि नहीं होनी चाहिए। अधिकारी स्वयं नियमित रूप से संवेदनशील ग्रामों का दौरा कर वहां व्यवस्थाओं का होना सुनिश्चित करें ताकि ग्राम वासियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।

Sd

पथरामई में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यां के निरीक्षण के समय पाया गया कि गंगा नदी के दायें किनारे पर स्थित ग्राम जटा आदि को अटैना ब्रिज से जोड़ने वाले मार्ग पर जनपद फर्रूखाबाद के नियंत्रणाधीन पुलिया जो कि गत वर्ष बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गयी थी, पर पी0डब्ल्यू0डी0 फर्रूखाबाद द्वारा पत्थर का स्टॉक किया गया है। यह स्थल बाढ़ की दृश्टि से अतिसंवेदनशील है। सम्बंधित अधिकारियों को उक्त  पुलिया की निगरानी एवं आवष्यकतानुसार कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया।
ग्राम जटा को जोड़ने वाले मार्ग पर एक रपटा पुल पूर्व निर्मित है।

जहां बाढ़ के दौरान रपटा पुल के साथ-साथ सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। पी0डब्ल्यू0डी0, बदायूँ को इस समस्या के निवारण हेतु आवश्यक योजना तैयार करने के निर्देश दिये गये। गंगा नदी की धारा ग्राम जटा के समीप पूर्व निर्मित डौला से सटकर तेज गति से प्रवाहित हो रही है। अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खण्ड, बदायूँ को सतत् निगरानी हेतु निर्देशित किया गया।
गंगा नदी के बायें किनारे पर स्थित उसहैत तटबंध के किमी0 13.740 पर स्थित स्पर का निरीक्षण किया गया। अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खण्ड, बदायूँ द्वारा अवगत कराया गया कि यह स्थल गत बाढ़ के दौरान अतिसंवेदनशील रहा है। इस स्थल पर कराये गये बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य से तटबंध एवं सम्बंधित ग्रामों को बाढ़ से सुरक्षा प्रदान होगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उपजिलाधिकारी दातागंज, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड सहित अन्य अधिकारीगण, ग्रामवासी मौजूद रहे।समर इंडिया..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply