अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी..नगर में स्थापित परिवहन निगम बस स्टैंड का होगा अब कायाकल्प

On: June 13, 2024 7:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी..नगर में स्थापित परिवहन निगम बस स्टैंड का होगा अब कायाकल्प

शासन के निर्देश पर निगम की टीम ने स्टेशन की नापतोल की

सहसवान।नगर सहसवान के मध्य बाजार विल्सन गंज में स्थापित राजकीय परिवहन निगम बस स्टैंड बीते डेढ़ दशक निगम द्धारा रख रखाव सही न होने से खंडडर हो गया था।विभाग ने भी निगम बस स्टेशन को निष्प्रयोजित घोषित कर दिया था परंतु नगर के स्थानीय भाजपा नेताओं का शासन स्तर पर किया गया प्रयास सार्थक होता नजर आ रहा है।शासन के निर्देश पर राजकीय परिवहन निगम बदायूं के उपक्षेत्रीय अधिकारी ने निगम वरिष्ठ इंजीनियर के साथ स्टेशन का दौरा किया तथा नापतोल की तत्पश्चात उपजिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर स्टेशन के चारों निगम की भूमि पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण पर चर्चा की।

ज्ञात रहे प्रदेश महिला मंडल मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी तत्कालीन भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव महेश्वरी ने लखनऊ पहुंचकर राजकीय परिवहन निगम मंत्री से सहसवान के बंद पड़े राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन को प्रारंभ कराए जाने की मांग की थी जिस पर कई बार निगम के अधिकारियों ने स्टेशन का भ्रमण किया तथा जांच आख्या रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करा दी।इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने भी लखनऊ में परिवहन मंत्री से सहसवान के निगम स्टेशन को प्रारंभ कराए जाने की मांग की उन्होंने अवगत कराया की सहसवान निगम स्टेशन जनपद का पांच दशक पुराना निगम स्टेशन है।तथा मुख्य राज्य मार्ग पर स्थित है।जहां से कई राज्यों के लिए वाहनों का आना-जाना होता है।
इधर लगभग डेढ़ दशक पूर्व निगम स्टेशन को निगम अधिकारियों ने निष्क्रिय घोषित कर जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी जिसके कारण शासन ने भी सहसवान निगम स्टेशन को निश्चप्रयोग घोषित कर दिया था। जब भी सहसवान क्षेत्र के राजनीति के लोगों द्वारा सहसवान के क्षेत्र वासियों की प्रमुख मांग सहसवान से मुख्य मार्गों पर पूर्व की तरह बसों का संचालन किया जावे परंतु जनपद स्तरीय अधिकारियों द्धारा शासन को निगम स्टेशन की निष्प्रयोग घोषित होने की जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी जिसके कारण सहसवान का परिवहन निगम बस स्टेशन प्रारंभ नहीं हो पाता। निगम बस स्टेशन प्रारंभ बनाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इधर शासन द्धारा सहसवान विधानसभा क्षेत्र वासियों की प्रमुख मांग राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन प्रारंभ कराया जावे। जिसको शासन लोकसभा चुनाव के उपरांत गंभीरता से लिया शासन के निर्देश पर बदायूं अपर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को तत्काल सहसवान परिवहन निगम बस स्टेशन की चाहरदिवारी के निर्माण के लिए भूमि की नापतोल तथा यथा स्थिति से तत्काल अवगत कराई जाने के निर्देश दिए जिस पर अपर परिवहन क्षेत्रीय अधिकारी राजेश पाठक निगम के वरिष्ठ इंजीनियर आर पी सिंह के साथ सहसवान परिवहन निगम बस स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने निगम बस स्टेशन की भूमि की नापतोल की तथा भ्रमण करते हुए यथास्थिति को देखा उपरोक्त उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह के कार्यालय में भी पहुंची जहां उप जिलाधिकारी से उन्होंने वार्ता की टीम ने उप जिला अधिकारी को बताया की निगम चाहरदिवारी का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया है चाहरदीवारी के निर्माण में निगम की भूमि के दोनों तरफ अबैध रूप से लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।जिसका हटाया जाना नितांत आवश्यक है।उपजिलाधिकारी ने निगम अधिकारियों को अस्वसत किया कि उन्हें जब भी राजस्व टीम की आवश्यकता हो वह तत्काल उपलब्ध करा देंगे तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अपर क्षेत्रीय अधिकारी राजेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया सहसवान राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन प्रारंभ कराए जाने से निगम की चाहरदीवारी का सर्वप्रथम कार्य कराए जाना आवश्यक है इसलिए चाहरदीवारी के निर्माण के वास्ते निगम की भूमि की नापतोल करते हुए प्रस्ताव बनाकर एक-दो दिन में शासन को भेज दिया जाएगा शासन से निगम स्टेशन की चाहरदीवारी का बजट रिलीज होते ही अतिक्रमण को हटाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।रिपोर्ट एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply