अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun Samachar : प्रतिमाह किराए पर ले गए ट्रक, किराया मांगने पहुंची वाहन स्वामिनी के साथ पिता पुत्र ने की गाली गलौज जान से मारने की दी धमकी

On: May 18, 2024 3:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun से समर इंडिया के लिए जय किशन सैनी की रिपोर्ट  : बदायूं कोतवाली उझानी में एक वाहन स्वामिनी पीड़िता ने प्रतिमाह बीस हजार रुपए किराए पर लाए ट्रक का जब 6 माह से मालकिन को जब भुगतान नहीं किया तो वाहन स्वामिनी बकाया किराया लेने के लिए उसके घर पहुंच गई तो किराएदार पिता पुत्र ने वाहन स्वामिनी को गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी पीड़ित वाहन स्वामिनी ने पिता पुत्र के विरुद्ध मामले की धारा 406, 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है ।

 

 

 

बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम नरियावल थाना बिथरी चैनपुर निवासिनी ट्रक स्वामी ममता पत्नी बालवीर सिंह ने थाना कोतवाली उझानी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी मोनू यादव पुत्र राम महेश यादव तथा उसके पिता राम महेश यादव पुत्र ना मालूम ₹20000 प्रति माह के किराए पर उसका ट्रक यूपी25 सीटी 9197 को 6 माह पहले किराए पर लेकर आए थे उपरोक्त लोगों ने उसे जब किराया नहीं दिया.

 

 

 

 

तथा उपरोक्त पर लगभग जब ₹100000 बकाया हो गया तो पीड़िता किराया लेने के लिए उनके घर पहुंची तो उपरोक्त लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी दी पीड़िता ने थाना पुलिस को बताया कि उपरोक्त लोगों ने उसके ट्रक में काफी सामान भी चोरी कर लिया है पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध अमानत में खयानत तथा जान से मार देने की धमकी का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है ।

 

Oppo का ये दमदार 5G स्मार्टफोन लोगो को अपने शानदार लुक से बना रहा दीवाना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!