अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बीमार घोड़े से ढोई जा रहीं थीं ईंटें, घोड़ा मालिक व भट्ठा स्वामी के खिलाफ पशुधन अधिकारी ने दर्ज कराई एफआईआर

On: May 14, 2024 10:29 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीमार घोड़े से ढोई जा रहीं थीं ईंटें, घोड़ा मालिक व भट्ठा स्वामी के खिलाफ पशुधन अधिकारी ने दर्ज कराई एफआईआर

बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में शिव ईंट उद्योग पर बीमार घोड़े से ईंटें ढोई जा रही थीं। बुग्गी में इतनी ईंटें लादी गईं कि घोड़ा औंधे मुंह गिरकर घायल हो गया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासनिक अधिकारियों ने संज्ञान लिया। जांच में पता चला कि घोड़ा कमजोर और बीमार भी था। शरीर पर घाव थे। पशुधन प्रसार अधिकारी ने घोड़ा और भट्ठा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

एक्स हैंडल पर चार मई को वीडियो शेयर हुआ था। उस पर लिखा था कि बिल्सी के रानू ईंट उद्याेग पर घोड़ों के साथ हो रही बर्बरता। इस मामले को डीएम मनोज कुमार ने गंभीरता से लिया और तुरंत जांच कमेटी गठित की, जिसमें एसडीएम बिल्सी प्रबर्धन शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पशुधन विकास को शामिल किया गया। जांच कमेटी घोड़े को तलाश करते हुए रानू ईंट उद्योग पर पहुंची लेकिन यह मामला रानू ईंट उद्योग का नहीं था। यह मामला शिव ईंट उद्योग का था।

घोड़ा मालिक वेदप्रकाश बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर के हैं। कमेटी ने जांच की तो पाया कि घोड़े का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उसके बाएं कंधे पर चार इंच का घाव था। इसके बाद तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया गया था। इस हालत के बावजूद घोड़े का प्रयोग ईंट ढोने में किया गया था। घोड़ा बुग्गी पर ज्यादा से ज्यादा ईंटें लादी गईं। इसमें घोड़ा मालिक के अलावा बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर पांच निवासी भट्ठा मालिक पीयूष की लापरवाही सामने आई। इस संबंध में पशुधन प्रसार अधिकारी अंबियापुर सुशील कुमार सिंह ने दोनों लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने घोड़ा मालिक और भट्ठा मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इसमें जांच के बाद तहरीर आई थी। रिपोर्ट दर्ज की गई है

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply