प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज/उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग मनोज कुमार सिंह ने गंगा एक्सप्रेस-वे के विभिन्न एलाइनमेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने घटपुरी में अडानी ग्रुप के प्लाट का निरीक्षण किया वहां क्वालिटी लैब का भी निरीक्षण किया तदोपरांत गुणवत्ता के विभिन्न पहलुओं पर बनाई गई पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन को भी देखा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनोज कुमार, उपलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, अडानी ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस0के0 गोयल, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सचिन धमांण्डा एचजी इंफ्रा के वाइस प्रेसिडेंट नागप्पन स्वामी, अडानी ग्रुप के कॉरपोरेट अफेयर्स के प्रभारी अभिषेक गौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)
