अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में बसपा ने बढ़ाई सपा की टेंशन,पूर्व विधायक मुस्लिम खां पर खेला दांव..

On: April 13, 2024 6:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में बसपा ने बढ़ाई सपा की टेंशन,पूर्व विधायक मुस्लिम खां पर खेला दांव..

बदायूं लोकसभा से मुस्लिम खां होंगे बसपा प्रत्याशी

 बदायूं।उसहैत विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक रहे ककराला निवासी हाजी मुस्लिम खां को बसपा ने प्रत्याशी बनाया है। चुनाव लड़ने के लिए उन्हें कह दिया गया।उनके प्रत्याशी बनाए जाने की खबर मिलते ही आज शनिवार को समर्थकों और बसपा पदाधिकारियों का उनके आवास पर तांता लग गया।

बसपा के उम्मीदवार को लेकर इंतजार खत्म हो गया है।सपा ने बदायूं लोकसभा से आदित्य यादव, भाजपा ने दुर्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अब बसपा ने मुस्लिम खां को टिकट दिया है। हाजी मुस्लिम खां की पैरवी बसपा संगठन के पदाधिकारियों ने की। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती से बृहस्पतिवार को उनकी मुलाकात कराई। मुलाकात के बाद उन्हें बदायूं सीट से लड़ने के लिए कहा गया। वह शुक्रवार को देर रात कादरपुर स्थित अपने घर पर लौटे।

बसपा के जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने पदाधिकारियों के साथ कादरपुर में आज शनिवार को उनसे मुलाकात की। बसपा के मंडलीय कोआर्डिनेटर रवि जैन और मंडल प्रभारी हेमेंद्र गौतम बरेली से आए। सभी ने उनसे मुलाकात की। चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इसी मौके पर मुस्लिम खां ने बताया कि बहन जी ने उन पर भरोसा व्यक्त किया है। बदायूं लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए आशीर्वाद दिया है। अब वह मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। उनकी उम्मीदवारी की अधिकृत घोषणा 15 अप्रैल को मंडल कोआर्डिनेटर समशुद्दीन राइन करेंगे। वह 16 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply