अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आर्य गुरुकुल से पांच ब्रह्मचारी छात्र मुख्य द्धार का ताला खोलकर हुए फरार

On: April 4, 2024 9:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

आर्य गुरुकुल से पांच ब्रह्मचारी छात्र मुख्य द्धार का ताला खोलकर हुए फरार

गुरुकुल में मचा हड़कंप फरार ब्रह्मचारियों की तलाश में आचार्य जुटे

सहसवान।थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर कोठरा में स्थित आर्य गुरुकुल से पांच छात्र आचार्य मध्य रात्रि गुरुकुल के मुख्य द्धार का ताला खोलकर फरार हो गए तड़के सुबह गुरुकुल के मुख्य द्वार का फाटक खुला होने पर गुरुकुल के आचार्य में हड़कंप मच गया।जब गुरुकुल के बच्चों की गणना की गई तो गुरुकुल के पांच आचार्य छात्र मौजूद न पाकर स्टाफ कर्मियों के हाथ पैर फूल गए मामले की जानकारी थाना पुलिस को दे दी गई है।हीं गुरुकुल से फरार आचार्य की तलाश में स्टाफ कर्मी जुट गए हैंl

जानकारी के मुताबिक ग्राम इस्माइलपुर कोटरा में संचालित गुरुकुल में भारी तादाद में बच्चे आचार्य की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।विधालय प्रबंध आचार्य अर्जुन देव के अनुसार बृहस्पतिवार की रात गुरुकुल के मुख्य द्धार का ताला बंद करके गुरुकुल के छात्र अपने नित्य कार्यों का निस्तारण कर सो गए जब तड़के सुबह मुख्य द्धार का दरवाजा खुला देखा और गुरुकुल के बच्चों की उपस्थित ली गई तो उसमें कक्षा 9 के ब्रह्मचारी लक्षण आर्य पुत्र चंदन सिंह आर्य निवासी शकूरबस्ती दिल्ली ब्रह्मचारी सतीश आर्य पुत्र अशर्फीलाल निवासी नाधा थाना जरीफ नगर ब्रह्मचारी अंकित आर्य पुत्र थान सिंह ग्राम गढ़ी इब्राहिमपुर थाना कोतवाली सहसवान ब्रह्मचारी सचिन आर्य पुत्र कुँवरपाल ग्राम मोलनपुर दादा जनपद संभल ब्रह्मचारी राजीव आर्य गुरुकुल में ही अध्ययन अध्यापक का भाई है जो ग्राम संकरा जनपद अलीगढ़ के निवासी हैं गुरुकुल के मुख्य द्धारद्वार का ताला खोलकर उपरोक्त ब्रह्मचारी पांचों छात्र जिनकी आयु हम उम्र है एक साथ विधालय से फरार हो गएl

गुरुकुल प्रबंध के आचार्य अर्जुन देव ने जानकारी देते हुए बताया की गुरुकुल से फरार हुए पांचो ब्रह्मचारी छात्रों की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।गुरुकुल के शिक्षक फरार ब्रह्मचारी छात्रों की तलाश में जुट गए हैं।मामले की जानकारी थाना पुलिस को दे दी गई हैl

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply