fbpx

Panjab News:मुख्यमंत्री भगवंत मान Arvind Kejriwal से मिलने तिहाड़ जेल जाएंगे।

आप नेताओं का दावा है कि तिहाड़ जेल में बंद Arvind Kejriwal  का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। आम आदमी पार्टी सूत्रों की तरफ से बताया जा रहा है कि अब तक केजरीवाल का वजन काफी घट गया है। केजरीवाल का तेजी से वजन घट रहा है। 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से अब तक केजरीवाल का साढ़े चार किलो वजन कम हुआ है।

 

 

सीएम Arvind Kejriwalके घटते वजन पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल जाएंगे। तिहाड़ जेल को पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने चिट्ठी लिखी है।

 

ये भी देखें – अंग्रेजों ने भी कभी ऐसा नहीं किया था जैसा बीजेपी की सरकार कर रही है

तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि Arvind Kejriwal जब यहां लाए गए थे

तब उनका वजन लगभग 65 किलो था और अब भी उनका वजन 65 किलो है। अरविंद केजरीवाल बिल्कुल ठीक हैं। न्यायालय के आदेशानुसार घर का बना भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Arvind Kejriwal ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से पत्नी और परिवार के एक सदस्य से आधे घंटे तक बातचीत की। परिजनों ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। केजरीवाल ने घर के अलावा दिल्ली के बारे में पूछा। परिवार के लोग केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखे।

 

जेल सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल को हफ्ते में दो बार वीडियो कॉल और रोजाना पांच मिनट तक फोन से बात करने की इजाजत दी गई है। जेल प्रशासन कॉल रिकॉर्ड करेगा। जेल अधिकारियों का कहना है कि सीएम होने के बावजूद उन्हें सभी नियमों का पालन करना होगा। उन्हें कोई भी विशेष सुविधा अलग से नहीं दी जाएगी। Arvind Kejriwal  का रक्तचाप नियंत्रण में है जबकि शुगर में उतार.चढ़ाव है।

 

 

Leave a Comment