अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab CM Bhagwant Mann Baby News:एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार बने पिता,दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

On: March 29, 2024 7:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Punjab CM Bhagwant Mann पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर पिता बन गए हैं। भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर के घर बच्ची का आगमन हुआ है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी।

 

 

एक्टर और Punjab CM Bhagwant Mann हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं।

 

Punjab CM Bhagwant Mann की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी खुद Punjab CM Bhagwant Mann ने दी है। मान ने इस पोस्ट में लिखा है कि भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं अब भगवंत मान की लाडली की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इस तस्वीर को खुद भगवंत मान ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में न्यूबाॅर्न बेबी किसी शख्स की बाहों में सकून से सोई दिख रही हैं। फैंस भगवंत मान की लाडली की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

एक्स पर बच्ची के जन्म के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। डॉ गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। मान ने बच्ची की पहली फोटो भी शेयर की है।

पुनर्गठित पंजाब के इतिहास में मान पद पर रहते हुए पिता बनने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। डॉ गुरप्रीत कौर 51 वर्षीय पंजाब के सीएम भगवंत मान की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने मार्च 2022 में शादी की थी। डॉक्टर गुरप्रीत कौर हरियाणा से तालुक रखती हैं। वो कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू के सियासी रसूख वाले परिवार से हैं।

 

ये भी देखें – Panjab के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं,पंजाब की जनता गद्दारों को सबक सिखाएगी

 

Punjab CM Bhagwant Mann की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से उनके दो बच्चे हैं।

Punjab CM Bhagwant Mann Baby News:एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार बने पिता,दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
Punjab CM Bhagwant Mann Baby News:एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार बने पिता,दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

मान का बेटा दिलशान मान और बेटी सीरत कौर मान अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। दोनों बच्चे अपने पिता के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

Punjab CM Bhagwant Mann Baby News:एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार बने पिता,दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
Punjab CM Bhagwant Mann Baby News:एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार बने पिता,दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Punjab CM Bhagwant Mann और इंद्रप्रीत कौर का तलाक साल 2015 में हुआ था। 20 मार्च 2015 में दोनों ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। मान ने अर्जी में कहा था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं।

लुधियाना में गणतंत्र दिवस के अपने संबोधन के दौरान मान ने सभा को तब आश्चर्यचकित कर दिया जब उन्होंने घोषणा की कि वह और उनकी पत्नी मार्च में एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने लोगों से लिंग निर्धारण परीक्षण न करवाने का आग्रह करते हुए कहा मैं भी मार्च में अपने घर में खुशियों की उम्मीद कर रहा हूं। मेरी पत्नी सात महीने की गर्भवती है। हमने जानबूझकर लिंग की खोज न करने का निर्णय लिया है और भविष्य में भी ऐसा नहीं करेंगे। मैं सभी से ऐसी प्रथाओं से बचने का आग्रह करता हूं।

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply