अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

(बदायूं कांड) बदायूं से दिल्ली भागा था जावेद….बरेली में किया सरेंडर,आरोपी जावेद ने खुद को बताया बेगुनाह – बोला-फोन में मेरी बेगुनाही के सुबूत….

On: March 21, 2024 9:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

(बदायूं कांड) बदायूं से दिल्ली भागा था जावेद….बरेली में सरेंडर,जावेद ने खुद को बताया बेगुनाह – बोला-फोन में मेरी बेगुनाही के सुबूत….

बदायूं कांड के आरोपी जावेद ने बृहस्पतिवार सुबह बरेली में सरेंडर कर दिया।उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जावेद कहता है कि वह बेगुनाह है। जिस समय दोनों बच्चों की हत्या हुई थी। उस दौरान वह अपने घर पर था। उसे सूचना मिली थी कि साजिद का कहीं शहर में विवाद हो गया है।

जब वह अपने गांव से बदायूं आया तो भीड़ देखकर घबरा गया और सीधे दिल्ली भाग गया। रास्ते में कई लोगों की कॉल आई। लोगों ने उसे बताया कि उसके भाई ने कांड कर दिया है। इससे वह दिल्ली से बरेली सरेंडर होने चला आया। उसे भीड़ ने पकड़कर बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बदायूं पुलिस उसे पकड़कर ले गई।बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद ने पुलिस कार्रवाई के दवाब में बरेली के बारादरी थाने के सेटेलाइट चौकी पर आत्मसमर्पण किया है। आरोपी ने अपना एक वीडियो भी वायरल किया है। पुलिस उसे बदायूं लाकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।जावेद ने खुद को बताया बेगुनाह:-जावेद ने कहा कि उसके पास कई लोगों की रिकॉर्डिंग है, जिन्होंने उसे बताया कि तेरे भाई ने यह कांड कर दिया है। बता दें कि मृतकों बच्चों के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में जावेद को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि घटना के वक्त मुख्य आरोपी साजिद के साथ जावेद भी आया था।जावेद पर घोषित किया गया था इनाम:- आरोपी जावेद की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं थीं। बदायूं के एसएसपी ने जावेद की गिरफ्तारी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था।आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा।यह हुई थी घटना:- बदायूं में मंगलवार की शाम को मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। हत्याकांड में नामजद जावेद फरार था। आज बृहस्पतिवार सुबह उसने बरेली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया गया।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply