अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मौसेरी बहन की शादी में युवक ने खींचे युवती के फोटो….फिर एडिट कर की शर्मनाक करतूत-रिपोर्ट दर्ज

On: February 11, 2024 5:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मौसेरी बहन की शादी में युवक ने खींचे युवती के फोटो….फिर एडिट कर की शर्मनाक करतूत-रिपोर्ट दर्ज

बदायूं।एक युवती के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है। शाहजहांपुर की युवती का कहना है कि वह करीब एक साल पहले बदायूं आई थी। तब नन्हे नाम के युवक ने उसके फोटो खींचे थे। अब उसने उन फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर अपलोड दिया।जब युवती को उसकी जानकारी हुई तो वह हैरान रह गई।उसने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़ित युवती शाहजहांपुर जनपद के एक गांव की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह एक साल पहले अपनी मौसेरी बहन की शादी में उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। उस समारोह में आया युवक नन्हे फोटो खींच रहा था। कुछ समय से नन्हे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसको कॉल कर रहा है। उसके साथ गाली-गलौज करता है। वह विरोध करती है तो जान से मारने की धमकी देता है।युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। जब कुछ लोगों की उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई, तब उसे फोटो पोस्ट करने के संबंध में जानकारी हुई। उसके बाद युवती ने उसावां थाने आकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने इसकी विवेचना शुरू कर दी है। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगें, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply