अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ameesha Patel:बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुरादाबाद के कोर्ट में पेशी हुई,जानिए क्या है पूरा मामला ?

On: January 23, 2024 8:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

moradabad news:बॉलीवुड अभिनेत्री Ameesha Patel की मुरादाबाद के कोर्ट में पेशी हुई मुरादाबाद कोर्ट पहुंची फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल 2017 के धोखाधड़ी मामले में मुरादाबाद कोर्ट पहुंची थी फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के एक इवेंट कंपनी ने कोर्ट के माध्यम से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था इस समय अमीषा पटेल जमानत पर हैं और गैर जमानती वारंट होने के डर से वह चोरी छिपे मुरादाबाद कोर्ट पहुंची थीं

 

 

अभिनेत्री Ameesha Patelसे संबंधित मामला एसीजेएम कोर्ट नंबर.दो में विचारधीन है

बॉलीवुड अभिनेत्री Ameesha Patel ने कोर्ट में चल रहे एक मामले में अपनी अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र दाखिल किया है उन्होंने कोर्ट को बताया है कि अमित पटेल की बेटी हैं और अंधेरी वेस्ट मुंबई में गंगा भवन जय प्रकाश रोड वर्सोवा की रहने वाली हैं अभिनेत्री से संबंधित मामला एसीजेएम कोर्ट नंबर.दो में विचारधीन है अमीषा की तरफ से प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि संबंधित परिवाद में उन्हें झूठा और रंजिशन फंसाया गया है

वहीं अभिनेत्री ने प्रथम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए कहा है कि उनके बैंक खाते में किसी प्रकार के पैसे का कोई लेन.देन नहीं हुआ है

 

 

Ameesha Patel ने कहा कि वादी द्वारा रुपये राजकुमार गोस्वामी के खाते में भेजे गए होंगे

Ameesha Patel:बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुरादाबाद के कोर्ट में पेशी हुई,जानिए क्या है पूरा मामला ?
Ameesha Patel:बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुरादाबाद के कोर्ट में पेशी हुई,जानिए क्या है पूरा मामला ?

न कि उनके के खाते में कोर्ट ने इस तथ्य की अनदेखी करके संबंधित आदेश पारित कर उन्हें तलब किया है अमीषा ने कहा है कि उनके विरुद्ध वारंट चल रहे हैं जिस कारण उन्हें अपनी गिरफ्तारी की आशंका है इसलिए वह अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दे रही हैं अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र देने के बाद अमीषा पटेल वापस दिल्ली चली गई

Ameesha Patel के खिलाफ मुरादाबाद निवासी परिवादी पवन कुमार वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था पवन ड्रीम विजन के नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं इनका आरोप है कि उनके ग्राहक आयुष अग्रवाल की शादी में 16 नवंबर 2017 को डांस करने के लिए उन्होंने अमीषा पटेल को 11 लाख रुपये में बुलाया था इस तारीख से पहले 11 लाख रुपये उनसे विपक्षी राजकुमार ने प्राप्त कर लिए थेपहली बार रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

 

वहीं पवन कुमार वर्मा का कहना है कि बातचीत होने के बाद उन्होंने Ameesha Patel के रुकने.ठहरने का भी इंतजाम कर लिया था इसके बाद विपक्षी अहमद शरीफ सुरेश परमार व राजकुमार गोस्वामी ने कहा कि दो लाख रुपये अलग से और अदा करो तभी अमीषा डांस के लिए आएंगी लेकिन वह नहीं आई थीं और उनके रुपये भी नहीं लौटाए गए इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई करते हुए 11 फरवरी 2019 को समन जारी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में तलब किया था

 

 

Ameesha Patelने मामले से इनकार करते हुए कहा है

परिवादी पवन कुमार वर्मा से न तो उनकी कभी कोई डील हुई और न ही रुपये का लेनदेन और न ही डांस करने को लेकर कभी कोई बातचीत उन्होंने ये भी कहा है कि पवन कुमार वर्मा की तरफ से जो भी रुपये दिए गए वह राजकुमार गोस्वामी के खाते में भेजे गए अमीषा ने यह भी कहा है कि वह राजकुमार गोस्वामी को जानती तक नहीं हैं और न ही कभी उनसे मुलाकात हुई है

इस मामले में अभिनेत्री के अधिवक्ता अभिषेक कुमार शर्मा ने बताया कि अमीषा पटेल के विरुद्ध कोर्ट ने वारंट जारी किए थे जिसके तहत वह मंगलवार को कोर्ट में पेश हुईं और न्यायालय को प्रकरण में जानकारी देते हुए प्रथम अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया हैjio cinema

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!