अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ के शेखूपुर में भड़काऊ नारेबाजी का वीडियो वायरल,तीन लोग गिरफ्तार 

On: September 30, 2023 5:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
बदायूँ के शेखूपुर में भड़काऊ नारेबाजी का वीडियो वायरल,तीन लोग गिरफ्तार 
एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

बृहस्पतिवार को शेखूपुर में निकाला गया था जुलूस-ए-मोहम्मदी

बदायूं।शेखूपुर कस्बे में बृहस्पतिवार को निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में भड़काऊ नारेबाजी की गई। इसका वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान लगभग पूरे जिले में शांति रही, लेकिन शेखूपुर में कुछ खुराफाती युवक बाज नहीं आए। उन्होंने धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की। जब जुलूस दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के नजदीक पहुंचा तो जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने भड़काऊ नारे लगाना शुरू कर दिए थे। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही, मगर कोई हस्तक्षेप नहीं किया। मामला तब सुर्खियों में आया, जब शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस और अधिकारी हरकत में आए।

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के आदेश पर वीडियो के आधार पर शेखूपुर कस्बा निवासी शालू और ताजदार समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने देर शाम दबिश देकर मुख्य आरोपी ताजदार पुत्र इंतजार, अजहर पुत्र माजिद और फैसल पुत्र मशरूर को गिरफ्तार कर लिया। नारेबाजी के दौरान मूकदर्शक बनी रही शेखूपुर पुलिस

बृहस्पतिवार को शेखूपुर कस्बे में निकाले गए जुलूस के दौरान काफी लोग मौजूद थे। इस दौरान कस्बे में शेखूपुर चौकी के पुलिसकर्मी भी तैनात थे। युवक पुलिस के सामने ही नारेबाजी करते रहे लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की गई। हालांकि पुलिस ने उनकी वीडियोग्राफी जरूर करा ली। बाद में उसी के आधार पर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई। अब वीडियो के आधार पर ही आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।

शेखूपुर कस्बे में बृहस्पतिवार को जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान भड़काऊ नारेबाजी का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। – अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply