अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पत्नी की जिद के आगे पति ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

On: September 2, 2023 6:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पत्नी की जिद के आगे पति ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

पत्नी ने किया घर चलने से इंकार तो पति ने दे दी अपनी जान

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के मेमड़ी गांव के नजदीक 38 वर्षीय युवक बलवीर का शव फंदे से लटका मिला। वहीं पर शराब का खाली पौआ और नमकीन का पाउच पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि युवक आज शनिवार सुबह अपनी ससुराल मेमड़ी गांव आया था।

तभी ससुराल वालों से कुछ विवाद हुआ और शराब पीने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।

बलवीर पुत्र ओमप्रकाश सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बसौलिया का रहने वाला था। उसकी ससुराल मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मेमड़ी में है। रक्षाबंधन के अवसर पर उसकी पत्नी रूमाली अपने मायके मेमड़ी गांव आई थी। तब से वह अपने मायके में है। लोगों का कहना है कि बलवीर बृहस्पतिवार को ससुराल आया था। वह रूमाली को घर ले जाना चाहता था लेकिन पत्नी उसके ज्यादा शराब पीने की वजह से ससुराल जाना नहीं चाह रही थी।

पत्नी और साले से हुआ था विवाद:- इसको लेकर बलवीर का अपनी पत्नी और साले से विवाद भी हुआ था। शुक्रवार को बलवीर अपने घर चला गया। वह आज शनिवार सुबह फिर ससुराल आया। दोनों ओर से फिर से विवाद हुआ। दोपहर के समय बलवीर ससुराल से चला गया और देशी शराब की दुकान से एक पौआ खरीदा, नमकीन का पाउच खरीदा। उसने गांव के नजदीक बैठकर शराब पी और वहीं पर फंदे से लटककर जान दे दी।

बदायूँ पुलिस

उधर से गुजरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवार और ससुराल दोनों ओर से लोग आ गए। ससुराल वालों का कहना है कि बलवीर के किसी महिला से संबंध थे, जिससे रोजाना पति पत्नी के बीच विवाद होता था।इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि गृह क्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आत्महत्या

सचिवालय

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!