छुट्टा गोवंश पशुओं की दयनीय स्थिति को देखते हुए पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा पत्र-

छुट्टा गोवंश पशुओं की दयनीय स्थिति को देखते हुए पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा पत्र-

बदायूँ। शहर में छुट्टा गौवंशों की समस्या और उनकी दयनीय स्थिति में सुधार हेतु पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा को दिया पत्र। शहर में आए दिन छुट्टा गौवंशों की वजह से हादसे भी होते नजर आते हैं| जिसको देखते हुए उन्होंने एक नंदी शाला बनाने के लिए भी सुझाव रखा। चोटिल गौवंशो के लिए पशु चिकित्सालय में पड़ी खाली जगह में आश्रय स्थल बनाए जाने का सुझाव भी दिया है जिससे पशु चिकित्सक की देख रेख में उनका उपचार किया जा सके।

भीषण गर्मी के बढते स्तर को देखते हुए शहर में गोवंश व बेजुवानो के लिए प्याऊ लगाने की बात भी पत्र में लिखी गई।गोवंश

उन्होंने ये भी लिखा कि अगर नगर पालिका क्षेत्र में पशु पालक अपने पालतू पशु छोड़ते हैं। तो उन पर नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्यवाही भी होनी चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने इस बिंदुओं पर प्राथमिकता से कार्य करने का आश्वासन दिया।

उत्तर प्रदेश लोक शिकायत

आपको बता दे कि पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा बेजुबानों के मसीहा भी बने हुए है। तथा वह घायल गोवंश हो या अन्य कोई बेजुबान की मदद करने में कोई कसर भी नही छोडते वह उनका उपचार भी करने के उपरांत उसका खाने-पीने तक के इंतजाम का विशेष ध्यान रखते है।पशु प्रेमी ने अब तक ऐसे कई बेजुबानों को मौंत के मुंह में जाने से बचाया है। जिसकी कोई उम्मीद भी नही रही। आए दिन पशु प्रेमी बेजुबानों के मसीहा भी बने हुए है।गोवंश

सचिवालय

Leave a Comment