अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कछला में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मृतका के भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप-

On: May 20, 2023 2:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कछला में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मृतका के भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप-

कछला। पंखियानगला मोहल्ले में विवाहिता वशीर वानो की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। भाई ने पति पर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। मृतका वशीर वानो (21) पत्नी शब्बीर का मायका भी पंखियानगला में ही है। उसका निकाह करीब नौ महीना पहले हुआ था। वशीर के भाई तस्वीर ने बताया कि निकाह के दौरान उन्होंने काफी सामान दिया था। इसके बाद भी शौहर शब्बीर दो लाख रुपये और मांगने लगा था। वशीर के मना करने पर भी वह नहीं माना।

उत्तर प्रदेश पुलिस की सूची

विवाहिता वशीर वानो को प्रताड़ित भी किया जाता रहा। वशीर वानो ने मौत से पहले अपने भाई और मां को उत्पीड़न के बारे में बताया था।

विवाहिता

सचिवालय

आरोप है कि शब्बीर ने विवाहिता वशीर की गला दबाकर हत्या कर दी।

शव कमरे में फंदे से लटका दिया गया। आरोपी शब्बीर के परिवार की महिलाओं न पुलिस के पहुंचने पर दहेज के आरोपों से इंकार कर दिया। बताया कि वशीर ने आत्महत्या कर ली है। इधर, कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना के बाद वशीर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

विवाहिता

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!