अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News:उझारी मोबिन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, रुपयों के विवाद में दोस्त ने ब्लेड से की थी हत्या

On: November 20, 2026 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha News । जनपद अमरोहा के थाना सैद नगली क्षेत्र के कस्बा उझारी में हुए मोबिन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के दौरान जेब से रुपये निकालने को लेकर हुए विवाद में उसके दोस्त यासीन ने कथित तौर पर जिलेट ब्लेड से गर्दन पर वार कर मोबिन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी यासीन को गिरफ्तार कर लिया है।

amroha news:विधवा महिला के ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, हजारों का सामान चोरी

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को उझारी-ढबारसी मार्ग स्थित सलमान के आम के बाग में मोबिन का शव बरामद हुआ था। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने यासीन और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच तेज की। एसओजी और सर्विलांस टीम की सहायता से पुलिस ने आरोपी यासीन को गिरफ्तार कर लिया।

 

शराब की महफिल में रुपयों को लेकर हुआ विवाद

 

पुलिस पूछताछ के मुताबिक, 13 और 14 नवंबर की दरमियानी रात यासीन और मोबिन आम के बाग में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मोबिन द्वारा यासीन की जेब से रुपये निकालने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए यासीन ने जिलेट ब्लेड से मोबिन की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ब्लेड बरामद

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी यासीन की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया खून लगा स्टीलनुमा जिलेट ब्लेड बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

इस प्रकार पुलिस ने उझारी के मोबिन हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त यासीन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

समर इंडिया | अमरोहा

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment