अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur News:टाटा मैजिक को रोडवेज़ बस ने टक्कर मारी। हादसे में एक की मौत 14 घायल

On: November 19, 2026 8:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टाटा मैजिक को रोडवेज़ बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक सवार की मौत व 14 लोग हुए घायल

समर इण्डिया सवाददाता- जावेद चौधरी

जनपद अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र में पाडली गांव के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह टाटा मैजिक को रोडवेज़ बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक सवार की मौत हो गई, और 14 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को
पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। रोडवेज़ बस चालक मौके से रफुचक्कर हो गया।

 

Hasanpur News:अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर, टक्कर लगने से तीनों लोग सड़क पर हुए चोटिल

सूत्रों के अनुसार परिवार दिवाली मनाकर दिल्ली लौट रहा थे। परिवार बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के रहने वाले पान सिंह परिवार और अन्य लोगों के साथ दिल्ली में मजदूरी करके अपनें परिवार का पालन पोषण करते हैं। सभी
लोग दीपावली पर घर आए थे। बुधवार रात लगभग 10 बजे टाटा मैजिक से दिल्ली लौट रहे थे। उनके वाहन के पीछे खराब टाटा मैजिक बांधी हुई थी। रोडवेज़ बस ने पीछे से टक्कर मारी। करीब 2:30 बजे पाडली गांव के निकट पीछे से आई अज्ञात रोडवेज बस ने खराब मैजिक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी की टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन एक्सप्रेसवे पर पलट गए।

 

 

बस चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ख़बर आग की तरह फेल गई और सूचना मिलने पर एंबुलेंस से घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया और तत्काल ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीएचसी में जांच के बाद कमल सिंह, पुत्र सुरेश चंद, निवासी मौआसों, थाना बनियाठेर, तहसील चंदौसी को मृत घोषित कर दिया गया। वह दिल्ली में मुंशी का काम करते थे।
आदमपुर थाना अध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार बस और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

मृतक कमल सिंह के परिवार से पत्नी राम खिलौना, बेटी अलका और बेटा विशाल घायल हो गए। उनके भाई गुड्डू, गुड्डू की पत्नी पुष्पा और बेटा निखिल भी इसी में सवार थे। दोनों परिवार बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव छोलाइन के रहने वाले हैं।

 

जिन्हें चोट आई। वहीं, कमल सिंह की भाभी मीरा और उनकी बेटी ईशानी हैं। पान सिंह के परिवार से आजाद, आशीष और जितेंद्र हैं। परिवार में पुत्रवधू और नाती भी हैं। वहीं, पवन सिंह के भाई डंबर सिंह हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Hasanpur News:पुरानी रंजिश को लेकर चार युवकों ने अमल हमला,आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Sahaswan News: अवढर शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Sahaswan Crime: पत्रकार को गाली देने बाले गालीबाज प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Sahaswan News: खंड विकास अधिकारी सहसवान सतीश कुमार सैनी कार्य मुक्त, नवागंतुक खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार यादव ने संभाला कार्यभार

Sahaswan News: नगर में हो रही भागवत कथा में प्रसाद वितरण के दौरान अज्ञात चोर पांच महिलाओं की सोने की चेन चोरी करके हुआ रफू-चक्कर

Sahaswan Crime: खेत पर ट्रैक्टर लेकर जा रहे पिता पुत्र को हमलावरों ने दिन-दहाड़े दौड़ा कर पीटा तथा जानलेवा हमला करके किया घायल

Leave a Comment