Children’s Day: वी.ए.एच हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
सहसवान (बदायूं) वी.ए.एच हायर सेकेंडरी स्कूल सहसवान में 14 नवंबर (बाल दिवस) को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों,गीतों,नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद सलमान ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन चरित्र और बच्चों के प्रति उनके स्नेह के बारे में जानकारी दी।

शिक्षकगण में इकरा,इल्मा सालिम,विनीश, लीज़ा,इरम,अलीशा,शब्बे इरम काकुल अरीशा,और मोहम्मद कलीम ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।विद्यालय का पूरा वातावरण खुशी और उत्साह से सराबोर रहा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

