Zarifnagar News: राजस्व टीम ने पुलिस के साथ ठियाबंदी के बाद लगाई पक्के तूदे, विरोधियों ने तूदे हटाकर किया क्षतिग्रस्त
चार आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र राम रईस ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके खेत सिलहरी क्षेत्र के रकबे में है जहां उन्होंने पक्की ठियाबंदी के बाद राजस्व टीम तथा पुलिस के सहयोग से खेत में पक्के तूदे लगा दिए थे जिससे कोई भी उपरोक्त भूमि के साथ छेड़छाड़ ना कर सके परंतु ग्राम रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी वीरेश पुत्र भूरे, राम भूप पुत्र लाइक सिंह,औतारी पुत्र महावीर, लायक सिंह पुत्र मंसाराम ने एकराय होकर खेत में पहुंचकर पक्के तूदे क्षतिग्रस्त कर दिए।
पीड़ित पुष्पेंद्र के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

