अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: गुब्बारा फुलाते समय गले में फंसा,13 साल की बच्ची की मौत, मातम में बदल गई दिवाली की खुशियां

On: November 9, 2026 4:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: गुब्बारा फुलाते समय गले में फंसा,13 साल की बच्ची की मौत, मातम में बदल गई दिवाली की खुशियां

बदायूं। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया।यहां दिवाली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।यहां 13 साल की बच्ची के लिए गुब्बारा जानलेवा बन गया।बच्ची गुब्बारे के साथ खेल रही थी।बच्ची ने गुब्बारे को फुलाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया,उल्टा गुब्बारा उसके गले में फंस गया।जिससे बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

बिल्सी क्षेत्र के गांव गडौली गांव में रामदयाल मौर्य की 13 साल की नातिन नंदिनी करीब एक महीने पहले अपने ननिहाल आई थी।नंदिनी मूल रूप से सरह बरौलिया गांव की रहने वाली है।वह कक्षा चार की छात्रा थी।नंदिनी अपने ननिहाल में खूब-मौज मस्ती करती थी।घर में नातिन के आने से ननिहाल वाले भी बेहद खुश थे।सभी दिवाली को लेकर भी काफी उत्साहित थे।रविवार को सभी ने खुशी-खुशाी दिवाली का त्योहार मनाया।

तबीयत खराब होते ही बच्ची को अस्पताल लेकर भागे घर वाले:-सोमवार सुबह नंदिनी को एक गुब्बारा मिल गया, जिसके साथ वह खेलने लगी। नंदिनी ने गुब्बारा फुलाने की कोशिश की लेकिन फुला नहीं पाई।बार-बार कोशिश के चलते गुब्बारा नंदिनी के गले में फंस गया,जिससे वह सांस नहीं ले पाई। नंदिनी की हालत खराब होता देखकर ननिहाल वाले उसे अस्पताल लेकर भागे,जहां डॉक्टरों ने नंदिनी को मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि बच्ची को अस्पताल लाने में काफी देर हो चुकी है। यह खबर सुनते ही ननिहान वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घर में पसरा मातम:-एक महीने पहले अपने ननिहाल आई नातिन को लेकर घर वाले काफी खुश थे।नातिन के आने के बाद से घर की खुशियां दोगिनी हो चुकी थीं।दिवाली को लेकर जिस घर में कुछ घंटे पहले तक चहल-पहल और रौनक थी,वहां अब मातम पसर चुका था बेटी मौत की खबर जब उसकी मां तक पहुंची तो वह बदहवास हो गई।पिता भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहा था।नातिन की मौत से ननिहान वाले खुद को कोसते नजर आए।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment