Sahaswan News: डीएम व एसएसपी ने सहसवान के मुख्य बाजारों में परखी सुरक्षा व्यवस्था
सहसवान। डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजन व भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना सहसवान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था और जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की।

अधिकारियों ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत लगने वाले पटाखा बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। फायर सर्विस व पुलिस को दिशा-निर्देश दिए।त्योहारों के मद्देनजर आमजनता की रात्रि में भी आवाजाही रहती है, जिस कारण कोई घटना घटित न हो,इसके लिए रात्रि ड्यूटियों एवं थाना मोबाइल को सतर्कतापूर्वक भ्रमणशील रहकर गश्त करने के निर्देश दिए।इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा,क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

